अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध
मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध की बढ़ती खरीद लागत को देखते हुए दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने अलग-अलग तरह के दूध पर 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई कीमतें 14 मई 2026 यानी गुरुवार से लागू होंगी।…
मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध की बढ़ती खरीद लागत को देखते हुए दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने अलग-अलग तरह के दूध पर 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई कीमतें 14 मई 2026 यानी गुरुवार से लागू होंगी। बुधवार को जारी बयान में कंपनी ने कहा कि पिछले एक साल में किसानों से दूध खरीदने की लागत करीब 6 प्रतिशत बढ़ गई है। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों पर कम असर पड़े, इसके लिए लंबे समय तक कीमतें नहीं बढ़ाई गईं, लेकिन अब लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लेना जरूरी हो गया था।
मदर डेयरी (Mother Dairy) से पहले अमूल ने भी दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया था। कंपनी के मुताबिक पिछली बार दूध के दाम अप्रैल 2025 में बदले गए थे। कंपनी ने बताया कि वह अपने दूध की बिक्री से मिलने वाली कमाई का करीब 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को भुगतान करती है। ऐसे में किसानों और ग्राहकों दोनों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह कीमत बढ़ाई गई है।
दूध की नई कीमतें
नई कीमतों के बाद दिल्ली-एनसीआर में खुला टोंड दूध अब 58 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जो पहले 56 रुपये था। वहीं फुल क्रीम दूध के पाउच की कीमत 72 रुपये प्रति लीटर हो गई है। टोंड मिल्क का दाम 58 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। डबल टोंड दूध अब 54 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। इसके अलावा गाय के दूध की कीमत भी 60 रुपये से बढ़ाकर 62 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
