24 घण्टे ऑनलाइन

खाना बनाते समय इन खास नियमों का करें पालन, कभी नहीं होगी धन-धान्य की कमी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर (Kitchen) को घर का एक महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रसोई में मां अन्नपूर्णा निवास करती हैं। मां अन्नपूर्णा भोजन की देवी मानी जाती हैं। मां अन्नपूर्णा…

24GhanteOnline
September 8, 2025
2 min read

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर (Kitchen) को घर का एक महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रसोई में मां अन्नपूर्णा निवास करती हैं। मां अन्नपूर्णा भोजन की देवी मानी जाती हैं। मां अन्नपूर्णा प्रसन्न रहती हैं, तो घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है। आइए, जानते हैं देवी अन्नपूर्णा को प्रसन्न करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

स्नान करके ही खाना बनाएं


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रसोई घर (Kitchen) में खाना पकाने से पहले स्नान आदि से निवृत्त होकर रसोई की पूजा करनी चाहिए। इससे माता अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा आपको अपनी रसोई में देवी अन्नपूर्णा की तस्वीर भी लगानी चाहिए। इस तरह से आपको कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

रात में न छोड़े जूठे बर्तन


अन्नपूर्णा माता की कृपा पाने के लिए हमेशा स्नान करके ही रसोई में प्रवेश करें। इसके अलावा अगर आप रात के समय रसोई में जूठे बर्तन छोड़ देते हैं, तो अन्नपूर्णा माता और देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इसके कारण जीवन में धन संबंधी परेशानी आने लगती है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कभी भी रात भर किचन में जूठे बर्तन छोड़कर न सोएं।

इन नियमों का करें पालन


- वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि रसोई घर (Kitchen) में कभी भी पानी और आग को एक-दूसरे के पास नहीं रखना चाहिए।
- इसके अलावा रसोई गैस को दक्षिण-पूर्व दिशा में ही रखना शुभ माना जाता है।
- ध्यान रखें कि खाना खाते समय आपका मुंह उत्तर-पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…