24 घण्टे ऑनलाइन

13वीं मंजिल से कूदकर मां-बेटे ने कर ली आत्महत्या, सुसाइड में लिखी ये बात

नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर के बिसरख स्थित ऐस सिटी अपार्टमेंट में शनिवार सुबह दस बजे एक महिला अपने बेटे के साथ बहुमंजिली इमारत की तेरहवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या…

24GhanteOnline
September 13, 2025
2 min read

नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर के बिसरख स्थित ऐस सिटी अपार्टमेंट में शनिवार सुबह दस बजे एक महिला अपने बेटे के साथ बहुमंजिली इमारत की तेरहवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या (Suicide) कर ली। इतनी ऊपर से  जमीन पर गिरने के कारण शरीर पूरी तरह फट गया था और आसपास खून फैला हुआ था। यह दृश्य देख कर सोसाइटी के लोग बदहवाश हो गए और भागकर मौके पर पहुंचे। आनन- फानन में लोगों ने इसकी सूचना महिला के पति और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस ने शव के पास एक सुसाइड नोट (Suicide Note) भी बरामद किया है।

मूल रूप से उत्तराखंड के गढ़ी नेगी गांव निवासी दर्पण चावला सीए हैं और अपने पत्नी साक्षी चावला व बेटे दक्ष चावला के साथ ग्रेटर नोएडा के बिसरख स्थित ऐस सिटी अपार्टमेंट में रहते है। उनके बेटा दक्ष चावला को मानसिक बीमार था। थी। जब महिला ने सुसाइड किया तब पति दर्पण सो रहे थे।

परिजनों ने बताया कि बच्चे के कारण तबियत साक्षी लंबे समय से तनाव में थी। इस कारण साक्षी की भी हाइपर टेंशन की दवा चल रहीं थी। पुलिस को पत्नी-बेटे के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसे साक्षी ने अपनी मुट्ठी में ले रखा था।

महिला ने सुसाइड नोट (Suicide Note) में अपने पति दर्पण के लिए लिखा है। नोट में में साक्षी ने लिखा की हम दुनिया छोड़ रहे हैं। इसके लिए मॉफ कर देना और तुम्हें अब और परेशान नहीं करना चाहते। हमारी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। परिजनों के मुताबिक बच्चा मानसिक रूप से कमजोर था।

एडिशनल सीपी सेंट्रल नोएडा सव्या गोयल ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग और अन्य परिस्थितियों की गहराई से जांच कर रही है।

Tags:noida

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें