अब इंदौर के इस शहर में दूषित पानी पीने से 24 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित महू छावनी परिषद क्षेत्र में दूषित पेयजल (Contaminated Water) से फैल रही बीमारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। बच्चों समेत दो दर्जन से अधिक लोगों के बीमार होने की सूचना…

मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित महू छावनी परिषद क्षेत्र में दूषित पेयजल (Contaminated Water) से फैल रही बीमारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। बच्चों समेत दो दर्जन से अधिक लोगों के बीमार होने की सूचना मिलते ही इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा देर रात महू पहुंचे और रेडक्रास अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की। कलेक्टर वर्मा ने पीलिया पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर इलाज की स्थिति की जानकारी ली।
उन्होंने डॉक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मरीजों को समय पर और बेहतर उपचार मिले, किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर के साथ महू एसडीएम राकेश परमार और एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बीमारी के कारणों, पानी की सप्लाई और प्रभावित इलाकों की पूरी रिपोर्ट तलब की।
कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों को मौके पर तैनात किया गया है। सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी के निर्देशन में बुधवार सुबह से प्रभावित क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वे शुरू किया जाएगा। जिन लोगों में बीमारी के शुरुआती लक्षण पाए जाएंगे, उन्हें घर पर इलाज दिया जाएगा, जबकि गंभीर मरीजों को तत्काल अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।
दूषित पानी (Contaminated Water) के मामले पर प्रशासन का दावा
प्रशासन ने दूषित पानी (Contaminated Water) की आशंका के चलते पेयजल के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्पष्ट किया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी हालात से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। भागीरथपुरा के बाद महू में सामने आए इस मामले ने जल आपूर्ति व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन का दावा है कि दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
