24 घण्टे ऑनलाइन

स्नैक्स में बनाए मूंग दाल ढोकला, मिनटों में होगा तैयार

दिन के समय जब भी भूख लगती हैं तो कुछ हटकर खाने की चाहत होती हैं। अगर आप दिन के लिए कुछ अलग बनाने पर विचार कर रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए मूंग दाल ढोकला (Moong Dal Dhokla ) बनाने की रेसिपी। मूंग दाल से बना…

24GhanteOnline
July 11, 2025
3 min read
स्नैक्स में बनाए मूंग दाल ढोकला, मिनटों में होगा तैयार

दिन के समय जब भी भूख लगती हैं तो कुछ हटकर खाने की चाहत होती हैं। अगर आप दिन के लिए कुछ अलग बनाने पर विचार कर रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए मूंग दाल ढोकला (Moong Dal Dhokla ) बनाने की रेसिपी। मूंग दाल से बना पौष्टिक ढोकला सभी को पसंद आता है। इसे बनाने में करीब 15 मिनट का समय लगता हैं। दिन के समय में पौष्टिक स्नैक्स के तौर पर मूंग दाल ढोकला खाया जा सकता हैं। झटपट बनने वाले हेल्दी स्नैक्स में मूंग दाल ढोकला (Moong Dal Dhokla ) बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।

मूंग दाल ढोकला (Moong Dal Dhokla ) बनाने की सामग्री

मूंग दाल (बिना छिलके वाली) - 3/4 कप
बेसन - 1 टेबलस्पून
दही - 2 टेबलस्पून
तिल - 1/2 टी स्पून
नारियल कद्दूकस - 1 टेबलस्पून
राई - 1/2 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
चीनी - डेढ़ टी स्पून
हरी मिर्च - 2-3
हरा धनिया - 2 टेबलस्पून
तेल - 2 टेबलस्पून
फ्रूट साल्ट - डेढ़ टी स्पून


moong dal dhokla recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

मूंग दाल ढोकला (Moong Dal Dhokla ) बनाने की विधि

मूंग दाल ढोकला (Moong Dal Dhokla ) बनाने के लिए सबसे पहले बिना छिलके वाली (पीली) मूंग दाल लेकर रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। सुबह मिक्सर में भिगोई मूंग दाल और हरी मिर्च के साथ थोड़ा सा पानी डालें। इन्हें पीसकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।

अब इस पेस्ट को एक बड़ी बाउल में निकाल लें और इसमें चीनी, हींग, बेसन, दही डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण में स्वादानुसार फ्रूट साल्ट, हल्दी और थोड़ा सा तेल डालकर अच्छे से मिला लें।

अब एक ट्रे या थाली लें और उस पर घी या तेल अच्छी तरह से लगाएं। इसके बाद घोल को थाली में डालकर अचछी तरह से फैला दें और थाली स्टीमर में रखकर 10-15 मिनट के लिए पकने दें। जब ढोकला पक जाए तो उसे निकालकर अलग रख दें।

अब एक छोटा नॉनस्टिक पैन लें और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई डालकर चटकाएं। इसके बाद तिल और हींग डालकर मीडियम आंच पर कुछ देर भूनें। इसमें बारीक कटी हरी मिर्च डालकर भूनें और तैयार तड़के को ढोकले के ऊपर समान रूप से फैला दें।

अब ढोकले पर बारीक कटी हरी धनिया पत्ती और कद्दूकस नारियल डालकर फैला दें। अब ढोकले (Moong Dal Dhokla ) को टुकड़ों में काटकर हरी चटनी के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।