24 घण्टे ऑनलाइन

मोती पहनना इन के लिए हो सकता है नुकसानदायक

आपने कई लोगों को देखा होगा जो अपनी अंगूठी में मोती (Pearl) डलवाते है क्योंकि इसका संबंध चंद्रमा से होता हैं। मान्यता हैं कि मोती धारण करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होने के साथ ही मन शांत रहते हुए सोचने की…

24GhanteOnline
March 9, 2026
3 min read

आपने कई लोगों को देखा होगा जो अपनी अंगूठी में मोती (Pearl) डलवाते है क्योंकि इसका संबंध चंद्रमा से होता हैं। मान्यता हैं कि मोती धारण करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होने के साथ ही मन शांत रहते हुए सोचने की शक्ति बढ़ती हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं कि सभी मोती को धारण कर सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार कुछ राशि के जातकों को मोती (Pearl) नहीं धारण करना चाहिए क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं और नुकसान उठाना पड़ता हैं। तो आइये जानते हैं उन राशियों के जातकों के बारे में जिन्हें मोती धारण करने की गलती नहीं करनी चाहिए।

वृषभ राशि

शुक्र ग्रह की स्वामित्व वाले वृषभ लग्न वालों को मोती रत्न धारण नहीं करना चाहिए, ऐसा करना उनके लिए काफी नुकसानदायक होता है। वृष लग्न वाले अगर मोती रत्न धारण करते हैं तो उनको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है और अचानक से गैर जरूरी खर्चे भी बढ़ जाते हैं। इसके साथ ही पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध लगातार खराब होते चले जाते हैं।


मिथुन राशि

बुध ग्रह की स्वामित्व वाले मिथुन लग्न वालों को मोती रत्न धारण नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से जीवन में कई चीजों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। मोती रत्न धारण करने से स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता है और इस रत्न के प्रभाव से व्यक्ति लक्ष्य की ओर आगे नहीं बढ़ पाता है। इसके साथ ही तनाव की वजह से शांति और सुकून भी चला जाता है।

सिंह राशि

सूर्य के स्वामित्व वाले सिंह लग्न वालों के लिए चंद्रमा इनकी कुंडली में बारहवें घर के स्वामी होते हैं। सिंह लग्न वालों को मोती धारण करने से पति-पत्नी के संबंधों में परेशानी आती है। कुंडली का 12 वां घर व्यय स्थान होता है। मोती धारण करने से इनका व्यय होता। बचत कर पाना मुश्किल होता है। भावुकता में आकर यह धन का नुकसान कर बैठते हैं।

 

धनु राशि

बृहस्पति देव की स्वामित्व वाली राशि धनु लग्न वालों के लिए यानी जिनकी कुंडली में पहले घर में 9 नंबर लिखा है उन्हें भी मोती नहीं धारण करना चाहिए। दरअसल धनु लग्न में चंद्रमा आठवें घर का स्वामी होता है। मोती धारण करने से इनको अचानक नुकसान होने का भय होता है। शेयर और कारोबार में इन्हें नुकसान हो सकता है। सर्दी, जुकाम, कफ जनित समस्या और दुर्घटना का भय भी इन्हें रहता है।

कुंभ राशि

शनि देव की स्वामित्व वाली राशि कुंभ लग्न वालों को मोती नहीं धारण करना चाहिए। क्योंकि कुंभ लग्न में चंद्रमा छठे भाव का स्वामी होता है। मोती धारण करने से कुंभ राशि वालों को शत्रुओं का भय रहता है। इनके कई विरोधी सक्रिय होकर इनको नुकसान पहुंचाते हैं। इनकी सेहत पर भी मोती का प्रतिकूल प्रभाव होता है। दुर्घटना और जल क्षेत्र से इनके लिए खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कुंभ लग्न वालों को मोती धारण करने से बचना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…