लाइव शो के दौरान मोनाली ठाकुर की बिगड़ी तबीयत, रोकी परफॉर्मेंस
मशहूर प्लेबैक सिंगर मोनाली ठाकुर (Monali Thakur) की लाइव परफॉर्मेंस के दौरान अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिसके बाद मोनाली ने शो छोड़ा और तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।…
मशहूर प्लेबैक सिंगर मोनाली ठाकुर (Monali Thakur) की लाइव परफॉर्मेंस के दौरान अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिसके बाद मोनाली ने शो छोड़ा और तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वो दिनहाटा फेस्टिवल में परफॉर्म कर रही थीं।
पहले मोनाली (Monali Thakur) को दिनहाटा के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया था। फिर उन्हें कूचबिहार शहर के निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। कुछ समय बाद जब मोनाली को ठीक महसूस हुआ तब वो अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं। जानकारी के मुताबिक, दिनहाटा फेस्टिवल पश्चिम बंगाल के इसी शहर में हो रहा है। मंगलवार की रात फेस्टिवल की सबसे बड़ी हाईलाइट मोनाली थीं। उनके इतंजार में कूचबिहार और दिनहाटा के फैंस शाम से खड़े थे।
फेसबुक पर मोनाली (Monali Thakur) का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो गाते-गाते बेहोशी की हालत में दिख रही हैं। गाना गाते हुए वो अचानक से रुक जाती हैं। वो अपने फैंस से माफी मांगते हुए कहती हैं वो बीमार हैं। इसलिए आगे परफॉर्म नहीं कर पाएंगी। शो रद्द होने की कगार पर है।
मोनाली (Monali Thakur) पिछले साल 11 दिसंबर में चर्चा में आई थीं। तब उन्होंने वाराणसी कॉन्सर्ट मिस मैनेजमेंट की वजह से बीच में छोड़ दिया था। मोनाली ने कॉन्सर्ट पूरा न करने के लिए ऑडियंस से माफी मांगी थी। वायरल वीडियो में सिंगर ने स्टेज से मैनेजमेंट कंपनी को सही इंतजाम ना करने के लिए लताड़ लगाई थी।
कानपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज
वर्कफ्रंट पर मोनाली ने अपनी सुरीली आवाज में कई हिट सॉन्ग इंडस्ट्री को दिए हैं, इनमें सवार लूं, मोह मोह के धागे शामिल हैं। फिल्म 'दम लगा के हईशा' के गाने 'मोह मोह के धागे' के लिए मोनाली को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
