24 घण्टे ऑनलाइन

जानें इन अंगों पर है तिल, तो समझ जाइए किस्मत वाले हैं आप

सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के व्यवहार और भविष्य के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमें पूरे शरीर का विश्लेषण किया गया है, जिससे व्यक्ति के बारे में कई बातें पता लगाई जा सकती हैं। शरीर के कई जगहों पर तिल (Moles)…

24GhanteOnline
October 15, 2025
2 min read

सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के व्यवहार और भविष्य के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमें पूरे शरीर का विश्लेषण किया गया है, जिससे व्यक्ति के बारे में कई बातें पता लगाई जा सकती हैं। शरीर के कई जगहों पर तिल (Moles)  होते हैं। समुद्र शास्त्र में माना जाता है कि हर तिल का एक विशेष अर्थ होता है। जहां कुछ तिल शुभ माने जाते हैं, वहीं शरीर पर कुछ तिल अशुभ परिणामों से जुड़े भी माने जाते हैं। ऐसे में आइए, जानते हैं कि समुद्र शास्त्र के अनुसार शरीर के किन अंगों पर तिल होना व्यक्ति के लिए लकी होता है।

माथे पर तिल (Moles) 


यदि किसी व्यक्ति के माथे पर तिल होता है, तो यह एक अच्छा शगुन माना जाता है। क्योंकि समुद्र शास्त्र में कहा गया है कि ऐसे व्यक्ति को जीवन में पैसों से जुड़ी कोई भी समस्या नहीं होती है। वहीं, अगर किसी व्यक्ति की नाभि पर या उसके आसपास तिल है, तो यह भी एक शुभ संकेत होता है। इन लोगों को कभी गरीबी का सामना नहीं करना पड़ता है।

गाल पर तिल (Moles) 


समुद्र शास्त्र में बताया गया है कि यदि किसी व्यक्ति के दाहिने गाल पर तिल होता है, तो यह काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे व्यक्ति हमेशा एक खुशहाल जीवन जीता है। लेकिन, बाएं गाल पर तिल होना अच्छा संकेत नहीं होता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार ऐसा व्यक्ति अधिक खर्चीला होता है।

सीने पर तिल (Moles)


समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति के सीने के मध्य में तिल होता है, वह बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में बहुत सम्मान मिलता है। अगर किसी व्यक्ति के गर्दन के पास तिल हो, तो भी यह एक अच्छा शगुन माना जाता है। ऐसा व्यक्ति जीवन में खूब पैसा भी कमाता है।

नाक पर तिल (Moles) 


सामुद्रिक शास्त्र में माना जाता है कि जिस व्यक्ति की नाक के दाहिनी ओर तिल होता है, उसे जीवन में आर्थिक लाभ हमेशा होता है। वहीं, अगर किसी व्यक्ति के दाहिने हाथ की हथेली पर तिल है, तो यह उसके जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…