24 घण्टे ऑनलाइन

CM योगी से अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रज़ा ने की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष (चेयरमैन) का पदभार ग्रहण करने के पश्चात मोहसिन रज़ा ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल…

24GhanteOnline
September 10, 2026
1 min read
CM योगी से अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रज़ा ने की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष (चेयरमैन) का पदभार ग्रहण करने के पश्चात मोहसिन रज़ा ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मोहसिन रज़ा ने यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश संगठन महामंत्री का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया और उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

भेंट के दौरान प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा अल्पसंख्यक समाज के कल्याण एवं उत्थान के लिए आयोग की भूमिका और आगामी कार्ययोजनाओं पर भी सार्थक चर्चा हुई।

Tags:cm yogi

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें