24 घण्टे ऑनलाइन

‘शुक्रिया पाकिस्तान…’, पहलगाम हमले का जश्न मना रहा मोहम्मद कासिम; मचा बवाल

रांची। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) को लेकर जहां पूरे देश में शोक की लहर है। हर किसी की आंखों में आंसू हैं तो वहीं झारखंड में रहने वाला एक शख्स इस हमले की खुशी मना रहा है। सोशल…

24GhanteOnline
April 23, 2025
2 min read
‘शुक्रिया पाकिस्तान…’, पहलगाम हमले का जश्न मना रहा मोहम्मद कासिम; मचा बवाल

रांची। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) को लेकर जहां पूरे देश में शोक की लहर है। हर किसी की आंखों में आंसू हैं तो वहीं झारखंड में रहने वाला एक शख्स इस हमले की खुशी मना रहा है। सोशल मीडिया पर वो लगातार ऐसे पोस्ट कर रहा है जिन्हें देख किसी भी हिंदुस्तानी का गुस्सा फूट पड़ेगा। इस शख्स का नाम मोहम्मद कासिम है। उसने अपने पोस्ट पर पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा को धन्यवाद भी दिया है। इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई है।

पोस्ट में उर्दू में लिखा गया है। इस पोस्ट के चार घंटे बाद भी पुलिस की नजर उस पर नहीं गई है। ऐसे में सवाल पुलिस पर उठने लगा है। वहीं, भाजपा इसे हेमंत सोरेन सरकार की तुष्टीकरण का नतीजा बता रही है। साथ ही झारखण्ड पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

इस पूरे मामले को लेकर झारखंड बीजेपी के वरिष्ठ विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- एस।पी। बोकारो को इस गंभीर मामले से अवगत कराया है। मैंने सारी जानकारियां उनसे साझा कर दी है, उन्होंने आश्वस्त किया है कि @MNQUASMIMD नामक व्यक्ति, जिसने पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के बाद पाकिस्तान का समर्थन किया और लगातार हिंदू विरोधी ज़हर फैला रहा है, उसे पकड़कर उसके खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Pahal1

आगे लिखा- अब मैं @JharkhandPolice से अपेक्षा करता हूं कि इस मामले में पूरी गंभीरता से संज्ञान लें और कठोर से कठोर धाराओं में कार्रवाई सुनिश्चित करें। यह सिर्फ एक पोस्ट नहीं, एक मानसिकता है जो भारत के लिए खतरा है। अब नरमी नहीं, सख्ती जरूरी है।

Pahal3

क्या लिखा है पोस्ट पर?

मोहम्मद कासिम ने लिखा- थैंक्यू पाकिस्तान, थैंक्यू लश्कर-ए-तैयबा। अल्लाह आपकी लंबी उम्र करे। आमीन, आमीन। हमें ज्यादा खुशी तब होगी जब आप बीजेपी, आरएसएस, बजरंग दल और मीडिया को निशाना बनाओ। अब RSS, BJP और बजरंग दल कहां गए, जाओ सरहद पर जाकर उछल और कूदकर दिखाओ। Pahal4

हेल्पलाइन नंबर किए जारी

जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया। इस हमले में 26 मौतें हुई हैं, जबकि कई अन्य इसमें घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने श्रीनगर में इमरजेंसी कंट्रोल रूम बनाया है और लोगों की मदद के लिए फोन नंबर भी जारी किए हैं। ये हैं 0194-2457543, 0194-2483651 और मोबाइल नंबर 7006058623 भी दिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।