मेरे से क्या लेना-देना… मुस्तफिजुर को लेकर मोहम्मद नबी का तीखा जवाब
अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi ) इन दिनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग में अपने 19 साल के बेटे हसन ईसाखिल के साथ बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में है। साथ में खेलने वाली बाप-बेटे की ये क्रिकेट इतिहास की…

अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi ) इन दिनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग में अपने 19 साल के बेटे हसन ईसाखिल के साथ बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में है। साथ में खेलने वाली बाप-बेटे की ये क्रिकेट इतिहास की पहली जोड़ी है। नबी और उनके बेटे हसन दोनों ही BPL में नोआखाली एक्सप्रेस टीम का हिस्सा हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद मोहम्मद नबी जब प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए तो वो मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman ) को लेकर पूछे एक सवाल पर भड़क उठे। उनका गुस्सा कैमरे में कैद हो गया।
बांग्लादेश में गुस्साए मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi )
मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi ) से मुस्तफिजुर रहमान को लेकर उनके IPL से निकाले जाने के BCCI के फैसले पर सवाल हुआ? उनसे पूछा गया कि क्या मुस्तफिजुर रहमान के साथ जो हुआ वो ठीक है? पत्रकार से इतना सुनते ही मोहम्मद नबी तमतमा उठे और दो टूक जवाब दिया। उन्होंने भड़कते हुए कहा कि इस सवाल का मेरे से क्या लेना देना? मेरा मुस्तफिर रहमान से क्या लेना? ये सवाल मुझसे संबंधित है ही नहीं तो मैं इसका जवाब क्यों दूं?
मुस्तफिजुर रहमान को बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की हत्या के विरोध में BCCI ने IPL से बाहर करने का फैसला किया। BCCI के इस एक्शन के बाद BCB ने भारत में T20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले ना खेलने की ICC के सामने गुहार लगाई, जिसे ठुकरा दिया गया है। बांग्लादेश चाहता था कि उसके मुकाबलों को भारत से श्रीलंका शिफ्ट कर दिया जाए जो कि टूर्नामेंट का दूसरा मेजबान है। लेकिन, ICC ने कहा कि उसे अपने मुकाबले तय शेड्यूल से ही खेलने होंगे।
वैसे क्रिकबज की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश के T20 वर्ल्ड कप मुकाबलों के वेन्यू बदलेंगे मगर वो श्रीलंका शिफ्ट नहीं होंगे। उन्हें कोलकाता और मुंबई से हटाकर चेन्नई और तिरुवनंतपुरम शिफ्ट किया जा सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
