विकास कार्यों पर मुहर के बीच मोहाली सदन बना अखाड़ा, पार्षद पति के बैठने पर विपक्ष ने काटा बवाल
मोहाली: पंजाब के मोहाली नगर निगम (Mohali Nagar Nigam) की हाउस बैठक बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में शहर के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। आगामी बारिश के मौसम को…

मोहाली: पंजाब के मोहाली नगर निगम (Mohali Nagar Nigam) की हाउस बैठक बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में शहर के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा विभिन्न सड़कों की मरम्मत कराने जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई।
बैठक के दौरान लंबे समय से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों का मामला भी प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा शहर में कचरा संग्रहण व्यवस्था को बेहतर बनाने और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई एजेंडों पर चर्चा की गई। अधिकांश प्रस्तावों पर सदन की सहमति बनी और उन्हें मंजूरी दे दी गई।
बैठक के बाद मोहाली के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने कहा कि हाउस की बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई और शहर के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पारित किए गए प्रस्तावों को जल्द अमल में लाया जाएगा ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
बैठक के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब एक महिला पार्षद के पति उनकी सीट पर बैठ गए। जानकारी के अनुसार संबंधित महिला पार्षद भारतीय जनता पार्टी से हैं। इस घटना पर कुछ पार्षदों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद सदन में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।
मेयर समाना ने कहा कि इस मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम की बैठक में केवल निर्वाचित पार्षद ही अपनी निर्धारित सीट पर बैठ सकते हैं। किसी भी पार्षद के परिवार का सदस्य, चाहे वह पति, पत्नी या अन्य रिश्तेदार ही क्यों न हो, सदन में पार्षद की सीट पर बैठने का अधिकार नहीं रखता।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार
जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…
पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद
चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…
पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…
अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…
