24 घण्टे ऑनलाइन

SCO मीटिंग में मोदी-पुतिन-जिनपिंग का 'महामिलान' देख, बदल गए अमेरिका के सुर

चीन में हो रही SCO की बैठक इस बार कई मायनों में चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक मंच पर दिखाई दिए, तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिका को इन…

24GhanteOnline
September 1, 2025
2 min read

चीन में हो रही SCO की बैठक इस बार कई मायनों में चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक मंच पर दिखाई दिए, तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिका को इन तीनों की नजदीकी रास नहीं आ रही है।

इसी कड़ी में अमेरिका भारत के साथ अपने रिश्तों को 21वीं सदी की पहचान बता रहा है। ये तब कहा गया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम से भारत के खिलाफ लगातार तल्ख बयान आ रहे हैं।

भारत के साथ रिश्तों को किया याद


अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से कहा गया कि भारत और अमेरिका की साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। वॉशिंगटन ने इस रिश्ते को सिर्फ रणनीतिक नहीं, बल्कि लोगों के बीच गहरी दोस्ती पर आधारित बताया। सोशल मीडिया पर अमेरिकी दूतावास ने #USIndiaFWDforOurPeople हैशटैग के साथ रक्षा सहयोग, नवाचार और द्विपक्षीय संबंधों को भविष्य की दिशा देने वाला बताया।

लेकिन दूसरी तस्वीर थोड़ी अलग है। डोनाल्ड ट्रंप के खेमे से भारत पर लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं। सबसे पहले भारत पर करीब 50 फीसदी टैरिफ थोप दिया गया, जिसके पीछे रूस से तेल खरीद को वजह बताया गया। ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो ने पिछले एक हफ्ते में कई बार भारत पर सीधा हमला बोला।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…