यूज़र्स की बढ़ेगी टेंशन! Airtel–Vi के बाद अब Jio भी बढ़ाने वाला है रेट्स
भारत में टेलीकॉम कंपनियां प्रीपेड टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में हैं. Vodafone Idea और Airtel ने अपने कई लोकप्रिय प्लान (Recharge Plan) महंगे कर दिए हैं, जबकि BSNL ने बिना कीमत बढ़ाए वैलिडिटी कम कर दी है. एनालिस्ट का मानना…
भारत में टेलीकॉम कंपनियां प्रीपेड टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में हैं. Vodafone Idea और Airtel ने अपने कई लोकप्रिय प्लान (Recharge Plan) महंगे कर दिए हैं, जबकि BSNL ने बिना कीमत बढ़ाए वैलिडिटी कम कर दी है. एनालिस्ट का मानना है कि दिसंबर में बड़े पैमाने पर टैरिफ में फिर से 15% की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. इससे कंपनियों को प्रॉफिट मार्जिन बढ़ाने में मदद मिलेगी.
टेलीकॉम सेक्टर में टैरिफ हाइक क्यों?
सितंबर तिमाही में टेलीकॉम कंपनियों की कुल राजस्व वृद्धि 10% ही रही, जबकि पिछली चार तिमाहियों में यह 14-16% के बीच थी. दिसंबर तिमाही में ये और घटने की आशंका है. एनालिस्ट मानते हैं कि कंपनियां दिसंबर से टैरिफ हाइक साइकिल शुरू कर सकती हैं. कम इन्फ्लेशन और बड़े चुनाव न होने से यह समय कंपनियों के लिए अनुकूल माना जा रहा है.
Vodafone Idea ने कितनी बढ़ाई कीमतें?
Vodafone Idea ने अपने वार्षिक 1,999 रुपए वाले प्लान (Recharge Plan) को 12% महंगा कर दिया है. साथ ही 84 दिन वाला 509 रुपए का प्लान भी 7% महंगा कर दिया गया है. कंपनी के मुताबिक उसके पुराने और वफादार यूजर्स में यह वार्षिक प्लान खासा लोकप्रिय है. Vi ने कहा था कि अगली बड़ी बढ़ोतरी पिछली की तरह ही होगी, लेकिन लगभग 15 महीनों के गैप के बाद.
Airtel और BSNL की रणनीति
Airtel ने अपने बेसिक 189 रुपए वाले कॉलिंग प्लान को 10 रुपए महंगा कर दिया है. वहीं BSNL ने बिना कीमत बढ़ाए कई प्लान की वैलिडिटी कम कर दी है, ताकि रेवेन्यू बढ़ सके. यह बदलाव कंपनियों की जरूरत को दिखाता है कि उन्हें मार्जिन बढ़ाने के लिए टैरिफ एडजस्ट करने पड़ रहे हैं.
यूजर्स पर क्या असर और आगे क्या?
एनालिस्ट का अनुमान है कि 28 दिन वाले 1.5GB प्रतिदिन प्लान (Recharge Plan) में लगभग 50 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है. Vi ने कम एंड-यूजर्स काफी हद तक Airtel और Jio को खो दिए थे, लेकिन अब कीमतें बाकी कंपनियों के बराबर लाई गई हैं. Jio ने अभी कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन सेक्टरवाइड हाइक की संभावना मजबूत है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
