24 घण्टे ऑनलाइन

मोबाइल यूजर्स को झटका! जून 2026 से महंगा हो सकता है Recharge

2026 में आम जनता पर महंगाई की मार पड़ सकती है, रिपोर्ट्स की माने तो लगभग दो साल बाद कंपनियां एक बार फिर से टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में हैं जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा. मोबाइल टैरिफ में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हो…

24GhanteOnline
January 9, 2026
2 min read
मोबाइल यूजर्स को झटका! जून 2026 से महंगा हो सकता है Recharge

2026 में आम जनता पर महंगाई की मार पड़ सकती है, रिपोर्ट्स की माने तो लगभग दो साल बाद कंपनियां एक बार फिर से टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में हैं जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा. मोबाइल टैरिफ में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है और एनालिस्ट्स का अनुमान है कि टेलीकॉम कंपनियों के इस कदम से FY27 तक सेक्टर का रेवेन्यू ग्रोथ रेट दोगुनी से ज्यादा हो सकता है.
Jefferies की रिपोर्ट में बताया गया है कि उम्मीद है कि दो साल बाद, जून 2026 में भारत में मोबाइल टैरिफ 15 प्रतिशत बढ़ जाएंगे, यह टाइमलाइन पुराने इंडस्ट्री ट्रेंड्स से मेल खाती है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि डेटा की बढ़ती मांग, पोस्टपेड प्लान की तरफ झुकाव और डेटा का बढ़ता इस्तेमाल भारत के मोबाइल एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) को लगातार बढ़ा रहा है.

Recharge Plans Price Hike: बढ़ सकता है रेवेन्यू


रिचार्ज (Recharge) की कीमतों में बढ़ोतरी और स्ट्रेटेजिक प्राइसिंग एडजस्टमेंट से FY27 में सेक्टर रेवेन्यू ग्रोथ बढ़कर 16 फीसदी सालाना (YoY) होने की उम्मीद है, जो FY26 के अनुमानित 7 फीसदी सालाना ग्रोथ से काफी ज्यादा है. जून 2026 में 15 फीसदी टैरिफ हाइक की संभावना को देखते हुए, एनालिस्ट्स FY27 के लिए ARPU में 14 फीसदी सालाना ग्रोथ का अनुमान लगा रहे हैं. हालांकि, रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि सब्सक्राइबर की संख्या कम रह सकती है क्योंकि कंज्यूमर बढ़ी हुई कीमतों के हिसाब से एडजस्ट कर रहे हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Reliance Jio की तरफ से 10 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है. इस कदम का मकसद Airtel के साथ अपनी वैल्यूएशन को और करीब लाना और इन्वेस्टर्स को डबल-डिजिट इंटरनल रेट ऑफ़ रिटर्न देना है.

इस बीच, Vodafone Idea (VI) के लिए हालात मुश्किल बने हुए हैं; कंपनी को बकाए को पूरा करने के लिए FY27 और FY30 के बीच मोबाइल सर्विस रेट में कुल 45 फीसदी की बढ़ोतरी करनी होगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…