24 घण्टे ऑनलाइन

मुझे मिटाना सपा के लिए आसान नहीं होगा... अखिलेश पर बरसीं विधायक पूजा पाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की चायल विधानसभा क्षेत्र से विधायक पूजा पाल (Pooja Pal) ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सपा…

24GhanteOnline
August 25, 2025
3 min read
मुझे मिटाना सपा के लिए आसान नहीं होगा... अखिलेश पर बरसीं विधायक पूजा पाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की चायल विधानसभा क्षेत्र से विधायक पूजा पाल (Pooja Pal) ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सपा द्वारा पोषित माफिया और गुंडों से उनकी जान को खतरा है। अपने पति राजू पाल की हत्या का जिक्र करते हुए पूजा ने अखिलेश यादव को संबोधित एक पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उन्होंने सपा की अपराधियों को संरक्षण देने की नीति और अपने निष्कासन को लेकर तीखा हमला बोला।

“पति की हत्या सपा शासन में हुई


पूजा पाल (Pooja Pal) ने पत्र में लिखा कि 2005 में उनके पति राजू पाल की सपा शासनकाल में दौड़ा-दौड़ाकर हत्या की गई थी। प्रयागराज की सड़कों पर एके-47 से घंटों फायरिंग कर आतंक फैलाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ को तीन चुनावों में प्रत्याशी बनाकर उनके खिलाफ खड़ा किया। “जब मुझे सहारे की जरूरत थी, तब सपा ने मेरे पति के हत्यारे को मेरे खिलाफ चुनाव लड़वाया, लेकिन जनता और पाल समाज ने मेरा साथ दिया।”

Image

सपा आज भी अपराधियों को संरक्षण देकर पाप कर रही

अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूजा (Pooja Pal) ने कहा कि उनकी कोई महत्वाकांक्षा मंत्री बनने की नहीं थी। “मेरा उद्देश्य पति के हत्यारों को सजा दिलाना था। योगी सरकार ने मुझे न्याय दिया और हत्यारों को मिट्टी में मिला दिया। लेकिन सपा आज भी अपराधियों को संरक्षण देकर पाप कर रही है।” Image

सपा अपराधियों की बुराई बर्दाश्त नहीं कर सकी

पूजा (Pooja Pal) ने कहा कि उनका निष्कासन क्रॉस वोटिंग के कारण नहीं हुआ, बल्कि तब हुआ जब उन्होंने सदन में अतीक अहमद का नाम लिया। “सपा अपराधियों की बुराई बर्दाश्त नहीं कर सकी। इस कदम से अतीक अहमद के परिवार का मनोबल बढ़ा है और मुझे अपनी जान का खतरा है।”

पीडीए पर तंज

सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश इसका अर्थ बार-बार बदलते हैं। *“मैं एक छोटी, अभागी, बेसहारा पाल समाज की बेटी हूं, लेकिन आप पीडीए की परिभाषा पर भी स्थिर नहीं रह पाते।”*

सपा शासन में अपराध, योगी राज में न्याय

पूजा ने दावा किया कि सपा शासनकाल अपराधों के लिए कुख्यात रहा जबकि मौजूदा योगी सरकार में न्याय मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सपा के माफिया प्रेम के कारण ही उन्हें पार्टी से बाहर किया गया।

अतिपिछड़ों के अपमान का आरोप

अखिलेश यादव के उस बयान पर भी उन्होंने सवाल उठाया जिसमें कहा गया था कि सपा से असहमत विधायकों को भाजपा मंत्री बना रही है। पूजा ने पलटवार किया— “आपने अपनी सरकार में कितने अतिपिछड़ों को मंत्री बनाया? आपने केवल अपने समाज और मुस्लिम समाज को प्राथमिकता दी। अतिपिछड़ों को हमेशा हाशिये पर रखा।”

मुझे मिटाना आसान नहीं

पूजा पाल (Pooja Pal) ने स्पष्ट किया कि उन्हें भाजपा या इसके नेताओं से कोई खतरा नहीं है। “मैंने खतरों से जूझते हुए जीवन जिया है। मेरे साथ मेरी जनता और पाल समाज खड़ा है। मुझे मिटाना सपा के लिए आसान नहीं होगा। समाजवादी पार्टी की नीतियां सामाजिक एकता के लिए घातक हैं।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें