24 घण्टे ऑनलाइन

नहाने के पानी में मिलाएं ये चीजें, सौभाग्य के साथ ही चमकेगी किस्मत

हर कोई अपने जीवन में अच्छे समय की चाहत रखता हैं और चाहता हैं कि उन्हें अपने हर काम में सफलता मिले। इसके लिए जरूरी हैं कि अपने भाग्य को चमकाया जाए। ऐसे में आपकी मदद कर सकता हैं नहाने के दौरान पानी। जी हां, ज्योतिष…

24GhanteOnline
January 14, 2025
3 min read

हर कोई अपने जीवन में अच्छे समय की चाहत रखता हैं और चाहता हैं कि उन्हें अपने हर काम में सफलता मिले। इसके लिए जरूरी हैं कि अपने भाग्य को चमकाया जाए। ऐसे में आपकी मदद कर सकता हैं नहाने के दौरान पानी। जी हां, ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसी चीजों बताई गई हैं जिन्हें नहाने के पानी (Bath Water) में मिलाया जाए तो सौभाग्य आने के साथ ही किस्मत भी चमकेगी और आपको हर काम में सफलता मिलेगी। इन उपायों से कुंडली दोष का भी निवारण होता है। तो आइये जानते हैं नहाने के पानी में किन चीजों को मिलाना चाहिए...

नहाने के पानी (Bath Water) में मिलाएं तिल


ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि भाग्य को प्रबल बनाने के लिए हर रोज नहाने के पानी में काले तिल मिला लें और फिर नहा लें। ऐसा करने से भाग्य तो साथ देगा ही साथ में दरिद्रता भी कोसों दूर भागती है। वहीं अगर आप सफेद तिल मिलाकर स्नान करते हैं तो घर में सुख-समृद्धि आती है और पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध भी मजबूत होते हैं।

नहाने के पानी (Bath Water) में मिलाएं दूध


नहाने के पानी में थोड़ी सी केसर और इलायची मिलाकर नहाना बहुत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से आपका बुरा समय खत्म हो जाता है और जल्द ही अच्छे दिन की शुरुआत हो जाती है। वहीं अगर नहाने के पानी में दूध मिलाकर स्नान करेंगे तो ऐसा करने से आपको रोगों से जल्द मुक्ति मिल जाती है और व्यक्ति की आयु भी लंबी होती है।

नहाने के पानी (Bath Water) में मिलाएं सुगंधित चीजें


अगर आप नौकरी में इंटरव्यू या व्यवसाय के किसी काम की वजह से बाहर जा रहे हैं तो सुबह नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिला लें। ऐसा करने से आपका काम बन जाएगा और सभी अड़चन दूर भी हो जाएंगी। वहीं अगर आप नहाने के पानी में संबंधित चीजें जैसे गुलाब जल, चंदन, इत्र आदि मिला लें तो आपकी धन संबंधित सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी और कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी।

नहाने के पानी (Bath Water) में मिलाएं घी


नहाने के पानी में अगर आप एक चुटकी नमक डालकर स्नान करेंगे तो आपके आसपास मौजूद सभी नकारात्मक शक्तियां खत्म हो जाती हैं और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती हैं, जिससे आपके रुके हुए कार्य पूरे होते हैं। वहीं अगर आप नहाने के पानी में थोड़ा सा घी मिला लेंगे तो इससे आपका रोगों से मुक्ति मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही त्वचा भी चमकदार रहती है।

नदी में स्नान करते समय करें यह काम

नहाते समय भजन, कीर्तन करना या भगवान का नाम लेना बहुत ही पुण्यदायी माना जाता है। वहीं अगर आप इन सभी चीजें के साथ मंत्रों का जप भी करें तो अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं अगर आप किसी नदी या तालाब में स्नान करने जा रहे हैं तो पानी के ऊपर ‘ऊँ’ लिखकर तुरंत डुबकी मार लें। ऐसा करने से स्नान का पूर्ण फल प्राप्त होता है और ग्रह दोष भी शांत हो जाते हैं और नकारात्मक विचार खत्म हो जाते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…