24 घण्टे ऑनलाइन

शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष के लिए रवाना हुआ मिशन Axiom-4

भारत के लिए एक और गर्व का क्षण आने वाला है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) , भारतीय वायुसेना के अनुभवी टेस्ट पायलट, Axiom मिशन-4 (Ax-4) के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा के लिए रवाना…

24GhanteOnline
June 25, 2025
3 min read

भारत के लिए एक और गर्व का क्षण आने वाला है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) , भारतीय वायुसेना के अनुभवी टेस्ट पायलट, Axiom मिशन-4 (Ax-4) के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। यह मिशन 25 जून 2025 को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 39A से स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से लॉन्च हुआ। मौसम की स्थिति 90% अनुकूल बताई जा रही थी जो इस ऐतिहासिक उड़ान के लिए शुभ संकेत है।

एक्सिओम-4 मिशन ने अपनी लॉन्चिंग के दौरान करीब 30 हजार किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरा। कहा जा रहा है कि एक्सिओम-4 मिशन के 28 घंटे की यात्रा के बाद भारतीय समयानुसार गुरुवार शाम साढ़े चार बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचेगा।

इससे पहले स्पेसएक्स, जो इस अंतरिक्ष मिशन के लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा दे रहा है, ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने एक पोस्ट में कहा, “बुधवार को एक्सिओम_स्पेस के Ax-4 mission के स्पेस स्टेशन पर प्रक्षेपण के लिए सभी सिस्टम अच्छे दिख रहे हैं और उड़ान के लिए मौसम भी 90% अनुकूल भी दिख रहा है।”

फ्लोरिडा के कैनेड स्पेस सेंटर होगा लॉन्च


अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा, “नासा, एक्सिओम स्पेस (Axiom Space) और स्पेसएक्स (SpaceX) अब अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए चौथे प्राइवेट अंतरिक्ष यात्री मिशन, एक्सिओम मिशन 4 के प्रक्षेपण के लिए आज बुधवार, 25 जून को भारतीय समयानुसार दोपहर 12:01 बजे का टॉरगेट सेट कर रहे हैं।” यह मिशन फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर में लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए से उड़ान भरेगा। कंपनी के फाल्कन 9 रॉकेट पर लॉन्च होने के बाद चालक दल एक नए स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर ओरबिटिंग लैबोरेटरी की यात्रा करेगा।

नासा ने अपने बयान में कहा कि टॉरगेटेड डॉकिंग टाइम कल गुरुवार को करीब 4।30 बजे है। नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री और एक्सिओम स्पेस में मानव अंतरिक्ष यान के डायरेक्टर पैगी व्हिटसन कॉमर्शियल मिशन की कमान संभालेंगे, जबकि इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला पायलट के रूप में काम करेंगे।

इनके अलावा 2 मिशन स्पेशलिस्ट पोलैंड के ईएसए (यूरोपीय स्पेस एजेंसी) प्रोजेक्ट के अंतरिक्ष यात्री स्लावोज उज़्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के HUNOR (हंगेरियन टू ऑर्बिट) अंतरिक्ष यात्री टिबोर कपू हैं।

अलग-अलग वजहों से लॉन्चिंग में हुई देरी


इससे पहले Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग में कई बार अलग-अलग वजहों से देरी हो चुकी है, पहले खराब मौसम की वजह से और फिर स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट और बाद में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के रूसी मॉड्यूल पर लीक का पता चलने की वजह से इस यात्रा को टालना पड़ा था। पहले इसे 29 मई को प्रक्षेपित किया जाना था। फिर इसे 8 जून, 10 जून और 11 जून के लिए टालना पड़ा गया था।

शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) को जानें


शुभांशु (Shubhanshu Shukla) ने साल 2019 में ISRO गगनयान के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद उनका चयन चार अधिकारियों के साथ इसरो के गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के लिए हुआ था। इसके बाद उन्होंने स्पेस में जाने के लिए रूस और बेंगलुरु में ट्रेनिंग ली।

लखनऊ में जन्मे शुभांशु शुक्ला की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने लखनऊ स्थिति सिटी मांटेसिरी स्कूल से अपनी स्कूल शिक्षा पूरी की है। उन्होंने बेंगलुरु स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस सेएयरोस्पेस इंजीनियरिंग में एमटेक की डिग्री ली है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।