WhatsApp पर आया ‘मिस्टर इंडिया’ वाला फीचर, ये है कमाल की ट्रिक
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स में सबसे पॉपुलर है WhatsApp,ये ऐप यूं ही इतनी ज्यादा पॉपुलर नहीं हुआ. इस ऐप ने हमेशा सी ही यूजर्स के बेहतर एक्सपीरियंस पर फोकस किया है, यही वजह है कि ऐप में यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी को ध्यान…
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स में सबसे पॉपुलर है WhatsApp,ये ऐप यूं ही इतनी ज्यादा पॉपुलर नहीं हुआ. इस ऐप ने हमेशा सी ही यूजर्स के बेहतर एक्सपीरियंस पर फोकस किया है, यही वजह है कि ऐप में यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए एक से बढ़क एक फीचर्स मिलते हैं. चैट करते हुए कई बार लगता था कि काश ऐसा भी कोई ऑप्शन होता कि मैसेज भेजने के कुछ समय बाद मैसेज मिस्टर इंडिया की तरह चैट से गायब हो जाता, अगर आप भी ऐसा ही कुछ चाहते हैं तो अब ऐसा मुमकिन है क्योंकि व्हाट्सऐप में एक ऐसा कमाल का फीचर मिलता है. बहुत से लोगों को ये कमाल की ट्रिक नहीं पता है, इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आपका
भेजा हुआ WhatsApp Message चैट से गायब हो सकता है?
इस ट्रिक का नाम है WhatsApp Disappearing Messages, इस ट्रिक का अगर आप भी इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको पहले सेटिंग में एक छोटा सा बदलाव करना होगा. आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप इस ट्रिक का इस्तेमाल कर सकते हैं?
WhatsApp Trick: ऐसे करें यूज
व्हाट्सऐप ओपन करें, ऐप खोलने के बाद उस व्यक्ति के नाम पर टैप करें जिन्हें आप मैसेज करना चाहते हैं.
चैट ओपन होने के बाद आपको राइड साइड में थ्री डॉट्स पर क्लिक करना है, यहां डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर नजर आएगा.
जैसे ही आप डिसअपीयरिंग मैसेज पर क्लिक करेंगे आपको 24 घंटे, 7 दिन, 90 दिन और ऑफ करने का ऑप्शन नजर आएगा.
मान लीजिए कि आपने इसमें से 24 घंटे वाला ऑप्शन चुना, सेटिंग में इस बदलाव को करने के बाद आप जब सामने वाले को मैसेज भेजेंगे तो वो मैसेज सामने वाले के चैट से 24 घंटे बाद खुद ब खुद गायब हो जाएगा. इस ट्रिक का इस्तेमाल आप इंडीविजुअल चैट और ग्रुप चैट दोनों के लिए कर सकते हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
