बालों की कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, ट्राई करें ये टिप्स
मेहंदी का इस्तेमाल काफी समय पहले से बालों (Hair) की कलरिंग और कंडीशनिंग के लिए किया जाता रहा है। लेकिन इसके अलावा भी मेहंदी के कई फायदे हैं। उलझे बालों से लेकर डैंड्रफ दूर करने तक के लिए आप कर सकते हैं इसका इस्तेमाल,…
24GhanteOnline
March 19, 20262 min read
मेहंदी का इस्तेमाल काफी समय पहले से बालों (Hair) की कलरिंग और कंडीशनिंग के लिए किया जाता रहा है। लेकिन इसके अलावा भी मेहंदी के कई फायदे हैं। उलझे बालों से लेकर डैंड्रफ दूर करने तक के लिए आप कर सकते हैं इसका इस्तेमाल, जानें कैसे।
झड़ते बालों (Hair) की प्रॉब्लम करे दूर
मेहंदी और मुल्तानी मिट्टी में पानी मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। इसे बालों में लगाकर कम से कम 1-2 घंटे रखें। बाद में इसे किसी केमिकल-फ्री शैम्पू से धो लें। ये आपके बालों से एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी को हटाने के साथ ही बालों का झड़ना भी कम करता है।
बालों (Hair) की चमक बढ़ाने के लिए
मेहंदी और शिकाकाई पाउडर को रातभर के लिए भिगोकर रखें। सुबह इसमें एक अंडा और एक बड़ा चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को पूरे बालों में लगाएं और 45 मिनट बाद ठंडे पानी और शैंपू से धो लें। इससे आपको मिलेंगे चमकदार बाल।
डैंड्रफ फ्री हेयर (Hair) के लिए
मेहंदी के पत्तों और गुड़हल के पत्तों को अच्छे से धोकर साथ पीस लें। इस पेस्ट में 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएं और अब इस पैक को स्कैल्प और बालों में अच्छे से लगाएं। 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में एक बार के इस्तेमाल से ही आपको डैंड्रफ से छुटकारा मिल जाएगा।
उलझे बालों के लिए
उलझे बालों के लिए एक कप नारियल दूध को गुनगुना करें, इसमें 10 चम्मच मेहंदी और 4 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों में अच्छी तरह से लगाएं और एक घंटे बाद शैंपू से धो लें।
हेयर कलरिंग के लिए
मेहंदी पाउडर में कॉफी पाउडर मिलाएं। ज़रूरत के हिसाब से पानी मिलाएं और स्मूद पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अच्छे से बालों की जड़ों से लेकर टिप्स तक लगाएं। 3-4 घंटे बाद सादे पानी और शैम्पू से धो लें।
Tags:fashion beautymehndi for frizzy hairबालों के टूटने-गिरने से छुटकाराLifestyle and Relationshipmehndi conditioninghair caremehndi hair benefitsheena benefits
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
