24 घण्टे ऑनलाइन

प्रयागराज की महक बनीं यूपी बोर्ड बारहवीं की टॉपर, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

UP Board 12वीं 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नतीजे UPMSP के मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के जरिए घोषित किए गए। परिणाम के साथ पास प्रतिशत सहित अन्य आंकड़े भी जारी किए गए। इस साल इंटरमीडिएट में कुल 81.15% फीसदी…

24GhanteOnline
April 25, 2025
2 min read

UP Board 12वीं 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नतीजे UPMSP के मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के जरिए घोषित किए गए। परिणाम के साथ पास प्रतिशत सहित अन्य आंकड़े भी जारी किए गए। इस साल इंटरमीडिएट में कुल 81.15% फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। 12वीं परीक्षा में शामिल होने के लिए 26,98,446 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इंटर के छात्र यहां दिए गए लिंक पर रोल नंबर दर्ज कर मार्कशीट चेक कर सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UP Board बारहवीं का रिजल्ट में प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया है। उन्होंने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। खास बात ये है कि इस बार दूसरे नंबर पर 4 छात्र रहे हैं जिनके 96.8% अंक आए हैं। इनमें अमरोहा की साक्षी, सुल्तानपुर के आदर्श यादव प्रयागराज की शिवानी और कौशांबी की अनुष्का शामिल हैं। तीसरे नंबर पर इटावा के चौधरी सुघर सिंह इंटर कॉलेज की मोहिनी चौधरी रही हैं।

UP Board बारहवीं में इस बार 81.15 प्रतिशत छात्र पास हुए। इनमें पास होने वाले लड़के 1062616 तथा 1046158 लड़कियां हैं। खास बात ये है कि इस बार भी लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बाजी मारी है। इस साल जहां 76.60 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं तो बालिकाओं के पास होने का प्रतिशत 86.37 प्रतिशत रहा है।

ऐसे चेक कर सकते हैं UP Board रिजल्ट


- यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- यहां यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित, जालौन के यश प्रताप सिंह ने किया टॉप


- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब चेक करें और डाउनलोड करें।

पिछले कई साल से UP Board रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा


यूपी बोर्ड ओवरऑल रिजल्ट की बात करें तो पिछले कई साल में छात्राओं का दबदबा रहता है। 2024 के रिजल्ट की बात करें तो 93.40 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं थीं, जबकि लड़कों का प्रतिशत 86.05 प्रतिशत रहा था। इससे पहले 2023 में 93.34 % लड़कियां पास हुईं थीं, जबकि उससे पहले साल में 91.69% लड़कियां पास हुईं थीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।