ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी Meesho ने बदला अपना नाम, अब कहलेगा ये
ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी मीशो (Meesho) जल्द ही शेयर बाजार में एंट्री करने की तैयारी में है। इस दिशा में कंपनी ने बड़ा कदम उठाते हुए खुद को प्राइवेट लिमिटेड से पब्लिक लिमिटेड कंपनी में बदल लिया है। अब कंपनी का…
ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी मीशो (Meesho) जल्द ही शेयर बाजार में एंट्री करने की तैयारी में है। इस दिशा में कंपनी ने बड़ा कदम उठाते हुए खुद को प्राइवेट लिमिटेड से पब्लिक लिमिटेड कंपनी में बदल लिया है। अब कंपनी का आधिकारिक नाम मीशो लिमिटेड हो गया है। यह बदलाव आईपीओ लाने से पहले की एक अहम कानूनी प्रक्रिया है, जो यह संकेत देता है कि कंपनी शेयर बाजार में लिस्टिंग की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है।
हालांकि, मीशो ने अभी तक IPO के लिए DRHP दाखिल नहीं किया है, लेकिन कंपनी की फाइलिंग में साफ तौर पर उल्लेख है कि वह विकास के लिए अलग-अलग संभावनाएं तलाश रही है जिसमें उचित समय पर IPO लाना और भारत के स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्ट होना भी शामिल है।
तेजी से बढ़ा मीशो का दबदबा
ब्रोकरेज फर्म CLSA की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में भारत के कुल ई-कॉमर्स ऑर्डर में से 37% हिस्सेदारी अकेले मीशो के पास थी। कंपनी के प्लेटफॉर्म पर दिसंबर 2024 तक सालाना 18।7 करोड़ ग्राहक खरीदारी कर चुके थे, जो इसकी व्यापक पहुंच और तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
मुनाफे की ओर बढ़ते कदम
मीशो की वित्तीय स्थिति भी अब लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का रेवेन्यू 33% बढ़कर ₹7,615 करोड़ हो गया है। खास बात यह है कि घाटा लगभग पूरी तरह से सिमट चुका है। FY24 में घाटा सिर्फ ₹53 करोड़ रहा, जो बीते वर्षों की तुलना में 97% कम है। इसका मतलब है कि कंपनी अब मुनाफे की दिशा में ठोस कदम बढ़ा रही है।
बड़े बैंकों को जोड़ा IPO प्रक्रिया से
मीशो ने अपने IPO को सफल बनाने के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल, सिटी ग्रुप, जेपी मॉर्गन और मॉर्गन स्टेनली जैसे ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकों की सेवाएं ली हैं। कंपनी की योजना है कि वह $10 बिलियन (करीब ₹83,000 करोड़) की वैल्यूएशन पर लिस्टिंग करे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
