वाशिंगटन के बाद फिलाडेल्फिया में एक विमान हुआ क्रैश, घरों पर गिरा प्लेन का मलबा
साल 2025 की शुरुआत अभी तक अमेरिका के लिए अच्छी नहीं रही है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश में आएदिन विमान हादसे हो रहे हैं। ताजा घटना फिलाडेल्फिया की है, जहां पर मरीज को ले जा रहा है। एक मेडिकल जेट विमान हादसे (Plane…
साल 2025 की शुरुआत अभी तक अमेरिका के लिए अच्छी नहीं रही है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश में आएदिन विमान हादसे हो रहे हैं। ताजा घटना फिलाडेल्फिया की है, जहां पर मरीज को ले जा रहा है। एक मेडिकल जेट विमान हादसे (Plane Crashes) का शिकार हो गया। वहीं, विमान के मलबे की चपेट में आकर कई घरों में आग लग गयी। घटना में मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है।
एनबीसी 10 फिलाडेल्फिया के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार 31 जनवरी को रूजवेल्ट मॉल के पास उत्तर-पूर्व फिलाडेल्फिया में दुर्घटनाग्रस्त हुए मेडिकल जेट विमान में छह लोग सवार थे। यह दुर्घटना शाम 6:30 बजे के आसपास रूजवेल्ट बुलेवार्ड और कॉटमैन एवेन्यू के चौराहे के पास हुई। इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जलता हुआ विमान आसमान से नीचे गिरता है, और उसके तुरंत बाद एक बड़ा विस्फोट होता है। इससे इलाके के कई घरों में आग लग गई।
किसानों को सरकार ने दी सौगात, KCC की लिमिट हुई 5 लाख
एफएए के अनुसार, विमान लियरजेट 55 था जो नॉर्थईस्ट फिलाडेल्फिया हवाई अड्डे से उड़ान भरकर मिसौरी के स्प्रिंगफील्ड-ब्रैनसन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए जा रहा था, तभी यह दुर्घटना घटी। फिलाडेल्फिया आपातकालीन प्रबंधन कार्यालय ने क्षेत्र के निवासियों को सचेत किया कि मॉल के पास सड़कें बंद हैं तथा लोगों को अपनी खिड़कियां बंद रखने तथा आग से दूर रहने की चेतावनी दी।
अधिकारियों ने एनबीसी न्यूज से पुष्टि की कि विमान में सवार छह लोगों में एक लड़की भी शामिल थी जो अमेरिका में जानलेवा बीमारी का इलाज करवाकर मैक्सिको लौट रही थी। वे सभी लापता हैं। दुर्घटना के दौरान ज़मीन पर पड़े छह लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ितों में से तीन अभी भी टेंपल यूनिवर्सिटी अस्पताल जीन्स कैंपस में हैं, जबकि तीन अन्य को छुट्टी दे दी गई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
