24 घण्टे ऑनलाइन

मकर संक्रांति पर करें ये उपाय, होगा सौभाग्य का आगमन बरसेगा धन

धन की चाहत सभी को होती हैं और सभी ऐसी आस लगाए रहते हैं कि उनके जीवन में कभी भी आर्थिक समस्या ना आए। ऐसे में आपके जीवन में सौभाग्य का आगमन कर सकता हैं मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का पावन पर्व। यह दिन धार्मिक लिहाज से…

24GhanteOnline
January 14, 2025
4 min read

धन की चाहत सभी को होती हैं और सभी ऐसी आस लगाए रहते हैं कि उनके जीवन में कभी भी आर्थिक समस्या ना आए। ऐसे में आपके जीवन में सौभाग्य का आगमन कर सकता हैं मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का पावन पर्व। यह दिन धार्मिक लिहाज से बहुत शुभ माना जाता हैं और इस दिन किए गए उपाय आपकी किस्मत चमकाते हुए जीवन में धन की वर्षा के योग बनाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से धन संबंधी समस्या का निवारण होगा और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर किए जाने वाले उपाय


- इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा और आराधना करने का बहुत महत्व है। इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

- काले तिल और गुड़ के लड्डू बनाकर खाने से जहां घर में सुख समृद्धि आती है, वहीं इसका दान करने से सूर्य-शनि दोनों की कृपा प्राप्त होती है।

- मकर संक्रांति के दिन एक मुठ्ठी काले तिल लेकर परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर 7 बार उसार कर घर के उत्तर दिशा में फेंक देने की भी मान्यता है, इससे अनायास होने वाली धनहानि में कमी आकर घर में धन की बरकत बनी रहती है।

- इस दिन विशेष तौर पर गायों को हरा चारा खिलाया जाता है। कहते हैं इससे चंद्र और शुक्र दोष दूर होता है और धन संबंधि समस्या का समाधान होकर बरकत बनी रहती है।

- उत्तर भारत में इस दिन खिचड़ी का भोग लगाया जाता है और गुड़-तिल, रेवड़ी, गजक का प्रसाद भी बांटा जाता है। इससे घर में सुख, समृद्धि, धन, धान्य, लक्ष्मी कृपा बनी रहती है।

- इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है। इस दिन से दिन धीरे-धीरे बड़ा होने लगता है और रातें छोटी। इस दिन सूर्य को अर्घ्य देने और उनकी पूजा करने का महत्व है। इससे सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं और धन समृद्धि बढ़ती है।

- माना जाता है कि इस दिन सूर्य अपने पुत्र शनिदेव से नाराजगी त्यागकर उनके घर गए थे इसलिए इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से पुण्य हजार गुना हो जाता है। शनि की उपासना करने से शनिदोष दूर होता है और धन संबंधि समस्या का समाधान होता है।

- घी का दान करना शुभ होता है। इस दिन घी का दान करने से मान-सम्मान, यश और भौतिक सुविधाओं की प्राप्ति होती है।

- मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन पक्षियों को दाना खिलाना शुभ माना गया है। इससे धन समृद्धि और बरकत में लाभ होता है।

- मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर गुड़ एवं कच्चे चावल बहते हुए जल में प्रवाहित करना शुभ रहता है।

- संक्रांति के दिन सूर्य को तांबे के लोटे के जल भर कर उसमें कुंकुम, अक्षत, तिल तथा लाल रंग का फूल डालकर जल अर्पित करें। जल अर्पित करते समय ‘ऊँ घृणि सूर्याय नम:” मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूरी होगी।

- इस दिन पितरो की शांति के लिए जल युक्त अर्पण करें। पितरों को जल देते समय उसमें तिल का प्रयोग करें इससे घर-परिवार को आरोग्य, सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है।

- संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन काले तिल के लड्डू, नमक, गुड़, काले तिल, फल, खिचड़ी और हरी सब्जी का दान अतिशुभ माना गया है। इस दिन तिल गुड़ या रेवड़ी का दान किया जाता है। इस दिन गरीबों को या जरूरतमंदों को दान देने से पुण्य हजार गुना हो जाता है। इस दिन ऊनी कपडे, कम्बल, तिल और गुड़ से बने व्यंजन व खिचड़ी दान करने का से सूर्य नारायण एवं शनि की कृपा प्राप्त होती है। अपने सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिये मकर संक्रांति के दिन चौदह की संख्या में किसी भी एक चीज़ का सुहागिन औरतों को दान करना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…