24 घण्टे ऑनलाइन

मायावती का बड़ा एक्शन, अंटू मिश्रा बसपा से आउट

बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने पार्टी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा (Antu Mishra) को बड़ा झटका दिया है। मायावती ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से बसपा से…

24GhanteOnline
August 13, 2026
2 min read
मायावती का बड़ा एक्शन, अंटू मिश्रा बसपा से आउट

बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने पार्टी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा (Antu Mishra) को बड़ा झटका दिया है। मायावती ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से बसपा से निष्कासित कर दिया।

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अंटू मिश्रा को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से बाहर किया गया है।

चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को अलर्ट

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल तेजी से गर्म हो रहा है। ऐसे में बसपा के सभी स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं को विरोधियों के साम, दाम, दंड और भेद जैसे हथकंडों से सावधान रहना होगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के अंबेडकरवादी मिशन को सफल बनाने के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से जुटने की अपील की।

पहले भी दो बड़े नेताओं पर गिरी गाज

अंटू मिश्रा से पहले मायावती पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ और पार्टी नेता रणधीर सिंह बेनीवाल को भी बसपा से निष्कासित कर चुकी हैं। दोनों नेताओं पर अनुशासनहीनता और पार्टी के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप लगाए गए थे।

मायावती ने साफ किया था कि भविष्य में किसी भी परिस्थिति में दोनों नेताओं की पार्टी में वापसी नहीं होगी। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि चुनावी तैयारी के बीच बसपा नेतृत्व संगठन के भीतर अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपना रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।