24 घण्टे ऑनलाइन

मायावती ने भतीजे को फिर दी बड़ी जिम्मेदारी, आकाश आनंद को बनाया मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने भतीजे आकाश आनंद (Akash Anand) को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही आकाश आनंद एक बार फिर मुख्य धारा की राजनीति में वापस लौट आए हैं। दिल्ली में हुई हाईलेवल मीटिंग के…

24GhanteOnline
May 18, 2025
2 min read
मायावती ने भतीजे को फिर दी बड़ी जिम्मेदारी, आकाश आनंद को बनाया मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने भतीजे आकाश आनंद (Akash Anand) को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही आकाश आनंद एक बार फिर मुख्य धारा की राजनीति में वापस लौट आए हैं। दिल्ली में हुई हाईलेवल मीटिंग के बाद आकाश आनंद को चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आकाश को तीन नेशनल कोऑर्डिनेटर रिपोर्ट करेंगे।

मायावती (Mayawati) ने आज पार्टी के कई सीनियर नेताओं की बैठक में आकाश की नई नियुक्ति की घोषणा की। उन्होंने करीब एक महीने ही मायावती से माफी मांगी थी।

भतीजे आकाश आनंद ने पिछले महीने 13 अप्रैल को सोशल मीडिया के जरिए अपने लंबे चौड़े पोस्ट में मायावती से माफी मांगी थी, जिसे उनकी बुआ ने स्वीकार कर लिया। इस दौरान मायावती ने कहा था कि बसपा और पार्टी से जुड़े आंदोलन के लिए जीवन समर्पित करने के मद्देनजर इन्हें एक और मौका दिए जाने का फैसला लिया गया है। हालांकि तब उन्होंने यह भी कहा था कि मेरी ओर से अब किसी को भी पार्टी का उत्तराधिकारी बनाने का कोई सवाल ही नहीं है।

Image

आकाश को जिम्मेदारी के साथ हिदायत भी मिली

मायावती (Mayawati) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पार्टी की ओर से जारी किए गए प्रेस रिलीज के जरिए अपने पोस्ट में बताया, पार्टी की बैठक में देशभर से आए लोगों की सहमति से आकाश आनंद को बसपा का मुख्य कोऑर्डिनेटर बनाया जा रहा है। साथ में उन्हें देश में पार्टी को आगे बढ़ाने के कार्यक्रम भी दिए गए हैं। Image

साथ ही आकाश को हिदायत देते हुए कहा कि इस बार यह पार्टी हर तरह की सावधानी बरतते हुए, पार्टी को मजबूत बनाने में अपना सराहनीय योगदान देगा।

 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।