कब है मौनी अमावस्या, जानें पूजा विधि
वैसे तो हर माह अमावस्या तिथि आती है। जिसमें से सोमवती और मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) का विशेष महत्व है। दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करना शुभ फलदायी माना जाता है। वहीं इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा…
वैसे तो हर माह अमावस्या तिथि आती है। जिसमें से सोमवती और मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) का विशेष महत्व है। दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करना शुभ फलदायी माना जाता है। वहीं इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन के सभी पापों से मुक्ति मिलती है। मौनी अमावस्या के दिन पितरों के लिए तर्पण और पिंडदान, श्राद्ध आदि भी किया जाता है। जिससे पितृदोष से मुक्ति मिलती है और पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
कब है मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya)?
हिंदू वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ माह में की अमावस्या तिथि की शुरुआत मंगलवार, 28 जनवरी को शाम 7 बजकर 37 मिनट पर होगी। वहीं तिथि का समापन बुधवार 29 जनवरी को होगा। उदयातिथि के आधार पर मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या का पर्व 29 जनवरी को मनाया जाएगा।
मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) पूजा विधि
मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के दिन सुबह पवित्र नदियों में स्नान करें। यदि संभव न हो तो नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलकर स्नान कर सकते हैं। उसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें। फिर एक लकड़ी की चौकी पर साफ कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति या प्रतिमा स्थापित करें।
उसके बाद देसी घी का दीपक जलाएं और फूल और धूप चढ़ाएं। साथ ही माता लक्ष्मी को सोलह श्रंगार भी आर्पित करे। इसके बाद फल, दूध, मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं। मंत्र जाप और आरती कर पूजा संपन्न करें। अंत में सभी लोगों में प्रसाद बांटे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
