24 घण्टे ऑनलाइन

मोहम्मद शमी ने गुनाह किया..., जानें क्रिकेटर पर क्यों भड़के बरेली के मौलाना

बरेली। यूपी के बरेली के मौलाना इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) से खफा हैं। उनका कहना है कि मोहम्मद शमी ने रमजान में रोजा नहीं रखा, वह ऑस्ट्रेलिया से मैच के दौरान ग्राउंड पर जूस/एनर्जी…

24GhanteOnline
March 6, 2025
2 min read

बरेली। यूपी के बरेली के मौलाना इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) से खफा हैं। उनका कहना है कि मोहम्मद शमी ने रमजान में रोजा नहीं रखा, वह ऑस्ट्रेलिया से मैच के दौरान ग्राउंड पर जूस/एनर्जी ड्रिंक पीते नजर आए थे। उन्होंने जानबूझकर रोजा नहीं रखा, जो की गुनाह है, शरीयत की नजर में वो मुजरिम हैं।

दरअसल, दुबई में खेले गए मैच के दौरान मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का जूस पीते हुए वीडियो सामने आया था। जिसपर बरेली के मौलानाओं ने नाराजगी जताई। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बयान जारी करके कहा कि इस्लाम ने रोजे को फर्ज करार दिया है। अगर कोई शख्स जानबूझकर रोजा नही रखता है तो वह निहायती गुनेहगार है। मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने रोजा नहीं रखा जबकि रोजा रखना उनका वाजिब फर्ज है। रोजा ना रखकर शमी ने बहुत बड़ा गुनाह किया है, शरीयत की नजर में वो मुजरिम हैं।

बकौल मौलाना शहाबुद्दीन रजवी (Maulana Shahabuddin Razvi )- मोहम्मद शमी को हरगिज ऐसा नहीं करना चाहिए। मैं उनको हिदायत और नसीहत देता हूं कि इस्लाम के जो नियम हैं उनपर वो अमल करें। क्रिकेट, खेलकूद भी करें, सारे काम अंजाम दें, मगर अल्लाह ने जो जिम्मेदारी बंदे को दी है, उनको भी निभाएं। शमी को ये सब समझना चाहिए। शमी अपने गुनाहों के लिए अल्लाह से माफी मांगें।

मोहम्मद शमी ने रख लिया ऐसा लुक, विराट कोहली- धोनी को भूल जाएंगे


आपको बता दें कि दुबई में खेले गए इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफइनल मैच के दौरान मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें वह एनर्जी ड्रिंक पीते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद मौलाना लोगों ने इसे गलत करार दिया। उनका कहना है कि रमजान में रोजा न रखना गलत है। मौलानाओं ने शमी को नसीहत देना शुरू कर दिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।