24 घण्टे ऑनलाइन

हम कांग्रेस या सपा के बंधुआ मजदूर नहीं हैं, मौलाना ने BJP को वोट देने का किया ऐलान

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में तीनों प्रमुख पार्टियों आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस की किस्मत का फैसला ईवीएम में लॉक हो गया है। लेकिन इससे पहले ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी (Maulana…

24GhanteOnline
February 6, 2025
2 min read

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में तीनों प्रमुख पार्टियों आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस की किस्मत का फैसला ईवीएम में लॉक हो गया है। लेकिन इससे पहले ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी (Maulana Sajid Rashidi ) ने बीजेपी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मौलाना साजिद रशीदी (Maulana Sajid Rashidi) ने कहा है कि उन्होंने दिल्ली चुनाव में बीजेपी को वोट किया है। रशीदी ने कहा कि मैंने जिंदगी में पहली बार बीजेपी को वोट किया है। मैंने बीजेपी को वोट देकर उस परसेप्शन को तोड़ने की कोशिश की है, जिसमें माना जाता है कि मुसलमान बीजेपी को वोट नहीं करते।

उन्होंने (Maulana Sajid Rashidi) कहा कि मैं मोदी जी को एक बार गले लगाना चाहता हूं। मैं उन्हें ठीक उसी तरह गले लगाना चाहता हूं, जैसे उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति को गले लगाया था। मैं चाहता हूं कि मोदी जी भी मुझे गले लगाएं। बीजेपी भी सच्चे मन से मुस्लिमों को गले लगाए।

उन्होंने कहा कि मैं ये नहीं कह रहा हूं कि एकजुट होकर वोट करो। मैं कह रहा हूं कि हमें उस परसेप्शन को तोड़ने की जरूरत है, जिसमें माना जाता है कि मुसलमान बीजेपी को हराने के लिए वोट करता है। बीजेपी हमारे लिए अछूत नहीं है और ना ही हम कांग्रेस या समाजवादी पार्टी के बंधुआ मजदूर हैं।

रशीदी (Maulana Sajid Rashidi) ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली दंगों को लेकर मुसलमानों के लिए क्या किया? कांग्रेस ने हमारे लिए क्या किया? दिल्ली दंगों के दौरान राहुल गांधी मुस्तफाबाद गए लेकिन वह ताहिर हुसैन के घर नहीं गए। केजरीवाल ने तबलीगी जमात को निशाना बनाया और कोविड के दौरान तबलीगी को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल मुस्लिमों के साथ एक जैसा बर्ताव करते हैं। ऐसा नहीं है कि कांग्रेस ने मुसलमानों के लिए कुछ ज्यादा ही कर दिया। जब हम किसी पार्टी को वोट करते हैं तो हम उम्मीद करते हैं कि वह पार्टी हमारे अधिकारों की रक्षा करेगी।

उन्होंने कहा कि मैं अकेला नहीं हूं, जिसने बीजेपी को वोट किया है। मुसलमानों ने भी बीजेपी को वोट किया है। मैं बस इतना चाहता हूं कि बीजेपी से डरने की जरूरत नहीं है। वे हमें इस मुल्क से नहीं निकाल सकते।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।