24 घण्टे ऑनलाइन

बांके बिहारी मंदिर पहुंचे एके शर्मा का भारी विरोध, सेवायतों ने डाल दिया पर्दा, जानें पूरा मामला

मथुरा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) शनिवार सुबह ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। जहां उन्हें गोस्वामी समाज का विरोध झेलना पड़ा। ऊर्जा मंत्री यहां मात्र 10-15 सेकेंड ही दर्शन कर…

24GhanteOnline
July 19, 2025
2 min read

मथुरा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) शनिवार सुबह ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। जहां उन्हें गोस्वामी समाज का विरोध झेलना पड़ा। ऊर्जा मंत्री यहां मात्र 10-15 सेकेंड ही दर्शन कर सके। यही नहीं गोस्वामी समाज में उनका कोई स्वागत सत्कार भी नहीं किया।

दरअसल, बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास गठन को लेकर मंदिर सेवायत गोस्वामी समाज एवं व्यापारियों द्वारा गत 52 दिन से विरोध किया जा रहा है। इसी बीच प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचे। मंत्री के आने की भनक लगते ही मंदिर के सेवायत गोस्वामी और महिलाएं काली पट्टी और दुपट्टा बांधकर मंदिर पहुंच गईं।


VIDEO | Mathura: UP Energy and Urban Development Minister AK Sharma (@aksharmaBharat) on free electricity up to 125 units in Bihar, says, "Electricity is free in Bihar but it will be free only when it will be supplied... na bijli ayegi na bill ayega... free ho gayi. Hum bijli de… pic.twitter.com/aXAsIPN0uO


— Press Trust of India (@PTI_News) July 19, 2025

उन्होंने ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) का जमकर विरोध कर किया। विरोध कर रही महिलाओं के साथ पुलिस ने बदसलूकी भी की। वहीं उनके सामने विरोध जताते हुए सेवायतों ने मंदिर का पर्दा भी लगा दिया। कुछ सेकंड दर्शन करने के बाद उनको भगवान का न प्रसाद दिया और न पटुका ओढ़ाया गया। विरोध को देखते हुए अधिकारी मंत्री को 4 नंबर गेट से निकाल कर ले गए।

वीआईपी रोड स्थित एक गोस्वामी की गद्दी पर जब एके शर्मा (AK Sharma) पहुंचे तो वहां भी महिलाएं प्रदर्शन करते हुए विरोध करने पहुंच गईं। जहां काफी देर तक नारेबाजी करने के बाद 4 महिलाओं को बातचीत के लिए मंत्री एके शर्मा ने अंदर बुलाया। जहां महिलाओं ने अपनी पीड़ा बताई जिस पर मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि वह उनकी भावनाओं की कद्र करते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें