24 घण्टे ऑनलाइन

केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, 50 लोग झुलसे

हरियाणा के फरीदाबाद में मुजेसर इलाके में एक तेल और केमिकल के गोदाम (Chemical Warehouse) में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग (Massive Fire) लग गई, जिसकी वजह से करीब 50 लोग बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर…

24GhanteOnline
February 16, 2026
2 min read
केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, 50 लोग झुलसे

हरियाणा के फरीदाबाद में मुजेसर इलाके में एक तेल और केमिकल के गोदाम (Chemical Warehouse) में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग (Massive Fire) लग गई, जिसकी वजह से करीब 50 लोग बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाते समय फायर टीम के जवान भी इसकी चपेट में आ गए, जिनमें कई गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी के मुताबिक, 32 लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बाकी को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों में जिनकी हालत गंभीर है, उनको दिल्ली रेफर किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, तेल और केमिकल (Chemical) के ड्रम कालका मशीन नाम की वर्कशॉप के सामने रखे हुए थे। वर्कशॉप के अंदर रखी CNC मशीन में शॉर्ट सर्किट के चलते आग (Massive Fire) लग गई, जिसकी लपटें बहार रखे ड्रमों तक पहुंच गईं और देखते ही देखते वहां कई ब्लास्ट हो गए, जिसकी वजह से वर्कशॉप में काम करने वाले कई लोग झुलस गए।

आग (Massive Fire) इतनी भयावह थी कि बाहर सड़क से गुजर रहे लोग भी इसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर टीम की करीब 24 गाड़ियां आग को बुझाने में जुटीं। आग बुझाते समय फायर टीम के कई जवान झुलस गए। इन सभी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं कई अन्य घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि कई लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस और फायर के जवान व अन्य लोगों को मिलाकर करीब 50 लोगों के झुलसने की जानकारी मिल रही है। ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…