24 घण्टे ऑनलाइन

जल कर खाक हुआ सरस्वती टॉकीज, कुछ ही देर में शुरू होने वाला था शो

उन्नाव: जिले के शुक्लागंज में स्थित सरस्वती टॉकीज (Saraswati Talkies) में मंगलवार सुबह 11:30 बजे आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि सबकुछ जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि जिस समय आग लगी, उस समय टॉकीज में कोई शो नहीं चल रहा था,…

24GhanteOnline
September 30, 2025
2 min read

उन्नाव: जिले के शुक्लागंज में स्थित सरस्वती टॉकीज (Saraswati Talkies) में मंगलवार सुबह 11:30 बजे आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि सबकुछ जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि जिस समय आग लगी, उस समय टॉकीज में कोई शो नहीं चल रहा था, जिसके कारण टॉकीज में काम करने वाले सभी लोग बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। शुरुवाती जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राजधानी मार्ग पर स्थित सरस्वती टॉकीज (Saraswati Talkies) में मंगलवार को आग लग गई और धुएं का गुबार आसमान में उठने लगा, जिसके कारण वहां के लोग और टॉकीज के कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। लोग जब टॉकीज के पास पहुंचे तो देखा कि टॉकीज के अंदर से बड़ी-बड़ी आग की लपटें उठ रही थीं और टॉकीज के अंदर कुर्सी-मैट सहित सारा सामान जल रहा था।

आनन-फानन में फायर बिगेड को फोन किया गया। करीब आधे घंटे बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया।

आग करीब साढ़े ग्यारह बजे लगी, उस वक्त टॉकीज (Saraswati Talkies) में कोई शो नहीं चल रहा था, क्योंकि टॉकीज में शो साढ़े 12 से स्टार्ट होकर साढ़े तीन तक चलता है। वैसे आग लगने का कारण शार्ट सर्किट का होना बताया जा रहा है। टॉकीज में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका व्यक्त की जा रही है।

टॉकीज के अंदर रहने वाले सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। किसी प्रकार से जान-माल का खतरा नहीं हुआ। सिनेमा हाल के स्टॉफ राहुल ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया, लेकिन आग से सिनेमा हाल के अंदर का सारा सामान जल गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें