नर्सिंग होम के पास ऑक्सीजन सिलेंडर में भीषण धमाका, एक व्यक्ति के उड़े चीथड़े
पटना। बिहार के पटना सिटी में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां अगमकुआ इलाके में नर्सिंग होम के पास ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Cylinder) में जोरदार ब्लास्ट (Blast) हो गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर…
पटना। बिहार के पटना सिटी में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां अगमकुआ इलाके में नर्सिंग होम के पास ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Cylinder) में जोरदार ब्लास्ट (Blast) हो गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गया है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान प्रमोद के रूप में हुई है। सिलेंडर (Oxygen Cylinder) में हुआ ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि नर्सिंग होम के शीशे और आसपास खड़े वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए। घटना के बाद कुछ लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर मौके से सबूत जुटाए हैं। इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर सिलेंडर में ब्लास्ट किस वजह से हुआ।
वहीं इस दर्दनाक घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना के बाद हम लोगों को कुछ समझ नहीं आया कि क्या हुआ है। सिर्फ धुआं-धुआं दिख रहा था। नर्सिंग होम के शीशे टूटने की आवाज सुनाई दी थी।
STF और पुलिस की आंखों में धूल झोककर गुड्डू मुस्लिम दुबई फरार, इस नाम से बनवाया फर्जी पासपोर्ट
इसके कुछ देर बाद जब धुआं कम हुआ तो देखा कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। विस्फोट इतना भयानक था कि उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए थे। वहीं दूसरे व्यक्ति का पैर उड़ गया था। अगमकुआं के थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक घायल है, जिसे इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हम लोग इस घटना की बारीकी से जांच कर रहे हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
