24 घण्टे ऑनलाइन

चर्च में भीषण विस्फोट, पादरी सहित पांच लोग झुलसे

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक चर्च में भीषण विस्फोट (Explosion) हो गया। इस ब्लास्ट में चर्च के पादरी (पास्टर) और फायर फाइट सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। न्यूयॉर्क के बूनविले में मौजूद एबंडेंट लाइफ चर्च…

24GhanteOnline
February 18, 2026
2 min read

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक चर्च में भीषण विस्फोट (Explosion) हो गया।  इस ब्लास्ट में चर्च के पादरी (पास्टर) और फायर फाइट सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।  न्यूयॉर्क के बूनविले में मौजूद एबंडेंट लाइफ चर्च में सुबह करीब 10:30 बजे के आसपास विस्फोट हुआ और इससे हवा में काले धुएं का घना गुबार फैल गया। खबरों के अनुसार,

चर्च की इमारत से गैस की गंध निकलने की खबर मिलने के बाद फायर फाइटर यहां पहुंचे थे और जब विस्फोट (Explosion) हुआ, वे अंदर ही थे। जख्मी लोगों में एक पादरी और 4 फायर फाइटर हैं।  न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस विस्फोट की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार विस्फोट प्रोपेन सिलेंडरों में लीक होने और उसमें आग लगने से हुआ है. बता दें कि प्रोपेन सिलेंडर का मुख्य काम घरों, ऑफिसों और उद्योगों में स्वच्छ, कुशल और पोर्टेबल ऊर्जा प्रदान करना है। यह उच्च ऊर्जा क्षमता वाला ईंधन है, जो खाना पकाने, घरों/पानी को गर्म करने, हीटर चलाने और बैकअप जनरेटर के लिए उपयोग किया जाता है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, पहली मंजिल पर मौजूद एक फायरफाइटर लीक गैस को निकालने के लिए खिड़कियों को खोल रहा था। वह विस्फोट के कारण दीवार से टकरा गया।

खबरों के अनुसार 43 साल के पादरी ब्रैंडन पिट्स और बूनविले फायर डिपार्टमेंट के 43 से 71 वर्ष की आयु के चार मेंबर को जलने के बाद क्षेत्रीय अस्पतालों में भेजा गया। पुलिस के अनुसार, सभी पांचों की हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…