24 घण्टे ऑनलाइन

पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 4 की मौत; मलबे से मजदूरों का रेस्क्यू जारी

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में रविवार को पटाखा फैक्टरी में अचानक विस्फोट (Explosion) हो गया। जोरदार धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। 4 लोगों की मौत के साथ-साथ कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। मलबे में कई लोगों की…

24GhanteOnline
August 31, 2025
1 min read
पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 4 की मौत;  मलबे से मजदूरों का रेस्क्यू जारी

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में रविवार को पटाखा फैक्टरी में अचानक विस्फोट (Explosion) हो गया। जोरदार धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। 4 लोगों की मौत के साथ-साथ कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। मलबे में कई लोगों की दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। घटना गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा इलाके की है।

उधर, पुलिस और एंबुलेंस को भी सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस, एंबुलेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायल लोगों को अस्पताल भेजा।

Massive Explosion In Firecracker Factory In Lucknow Seven People Feared  Dead Five Injured - Amar Ujala Hindi News Live - यूपी में दर्दनाक हादसा:लखनऊ  में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, सात लोगों

फैक्ट्री में हुआ धमाका (Explosion) इतना जोरदार था कि आसपास अफरातफरी का माहौल हो गया। फैक्ट्री में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

इस हादसे का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। सीएम योगी ने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें