सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 लोगों की मौत; 62 घायल
ला पाज़। बोलीविया की राजधानी ला पाज़ से करीब 30 किलोमीटर दूर विआचा शहर में शुक्रवार को एक मिलिट्री बैरक में भीषण धमाका हो गया। हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 62 लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय…

ला पाज़। बोलीविया की राजधानी ला पाज़ से करीब 30 किलोमीटर दूर विआचा शहर में शुक्रवार को एक मिलिट्री बैरक में भीषण धमाका हो गया। हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 62 लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, धमाका उस इलाके में हुआ जहां आतिशबाजी का सामान रखा गया था।
ताइवान की राष्ट्रीय समाचार सेंट्रल न्यूज एजेंसी (सीएनए) और अन्य मीडिया रिपाेर्ट में अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमाका रक्षा मंत्रालय के आतिशबाजी के स्टॉक में आग लगने के बाद हुआ। हालांकि, आग लगने और धमाके की वास्तविक वजह का अभी पता नहीं चल सका है।
विआचा की स्वास्थ्य निदेशक रीटा नेब्रास्का ने स्थानीय मीडिया को बताया कि घटना में मृतकों की संख्या 10 से 15 तक पहुंच सकती है। उन्होंने बताया कि हादसे में 62 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से 14 लोगों को ला पाज़ के अस्पतालों में भेजा गया है। इनमें एक लड़की भी शामिल है, जो थर्ड-डिग्री बर्न यानी गंभीर रूप से झुलस गई है।
पुलिस के मुताबिक, हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और आसपास के दर्जनों घरों को भी नुकसान पहुंचा है। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कई घरों की खिड़कियां टूट गईं और कुछ इमारतों को ढांचागत नुकसान भी हुआ।
घटना के बाद मिलिट्री कॉम्प्लेक्स में एंबुलेंस, मेडिकल टीमें और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। राहतकर्मी घायलों को स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने और इलाके में हुए नुकसान का जायजा लेने में जुटे रहे।
स्वास्थ्य निदेशक रीटा नेब्रास्का के अनुसार, दमकलकर्मियों ने घटनास्थल पर अभी भी गर्मी का स्रोत मौजूद होने की चेतावनी दी है। इससे दोबारा धमाका होने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्थानीय लोगों से घटनास्थल से कम से कम 150 मीटर दूर रहने की अपील की है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।
बोलीविया दक्षिण अमेरिका का एक स्थलरुद्ध देश है, जिसकी सीमाएं ब्राजील, पेरू, चिली, अर्जेंटीना और पैराग्वे से लगती हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
