24 घण्टे ऑनलाइन

टिफिन में पैक करें ये डिश, बच्चों को चेहरे पर आएगी मुस्कान

मैकरोनी, मैगी और चाउमिन बच्चों को किसी भी समय नाश्ते में या फिर टिफिन में दे दिया जाय तो बहुत मन से खा लेते है। इतना ही नहीं बार बार खाने के लिए और बनाने के लिए मांगते है। मैकरोनी (Macaroni ) बच्चों को ही नहीं बड़ों भी…

24GhanteOnline
May 31, 2026
2 min read

मैकरोनी, मैगी और चाउमिन बच्चों को किसी भी समय नाश्ते में या फिर टिफिन में दे दिया जाय तो बहुत मन से खा लेते है। इतना ही नहीं बार बार खाने के लिए और बनाने के लिए मांगते है। मैकरोनी (Macaroni ) बच्चों को ही नहीं बड़ों भी बहुत पंसद होती है।

अगर आप वहीं पुराने तरीके से मैकरोनी खाकर बोर हो गए है तो आज हम आपके लिए खास अलग तरह की मसाला मैकरोनी (Masala Macaroni )  बनाने की रेसिपी लकर आए हैं। इसे आप सुबह या शाम को नाश्ते के साथ या फिर बच्चों को टिफिन में दे सकती हैं। तो चलिए फिर जानते हैं मसाला मैकरोनी (Masala Macaroni )  बनाने का तरीका।

मसाला मैकरोनी (Masala Macaroni ) बनाने के लिए सामग्री

1 कप मैकरोनी
1 बड़ा चम्मच तेल
1 बड़ा चम्मच मक्खन
3-4 कलियां लहसुन
2 प्याज
कार्न
गाजर
शिमला मिर्च
1 कप टमाटर प्यूरी
1 चम्मच मिर्च के टुकड़े
1 चम्मच मिक्स हर्ब्स
1 चम्मच कश्मीरी मिर्च
नमक स्वाद अनुसार
1 बड़ा चम्मच टमाटर केचअप

मसाला मैकरोनी (Masala Macaroni ) बनाने का तरीका-

मसाला मैकरोनी (Masala Macaroni ) बनाने के लिए सबसे पहले मैकरोनी को 7 से 8 मिनट के लिए उबलते पानी में एक चम्मच तेल और नमक डालकर उबाल लें। ध्यान रखें आपकी मैकरोनी 80 प्रतिशत तक उबलकर पक जानी चाहिए।

इसके बाद मैकरोनी को छन्नी में डालकर ऊपर से ठंडा पानी डालकर अलग रख दें। ऐसा करने से मैकरोनी चिपकेगी नहीं। अब एक पैन में तेल डालकर उसमें प्याज, भुट्टा, गाजर और शिमला मिर्च को काटकर 2 से 3 मिनट के लिए तेज आंच पर फ्राई कर लें।

इसके बाद उसी पैन में थोड़ा सा मक्खन डालकर लहसुन, कटा हुआ प्याज डालकर 2-3 मिनट भून लें। इसके बाद पैन में टमाटर प्यूरी, चिली फ्लेक्स, मिक्स हर्ब्स, कश्मीरी मिर्च और नमक डालकर 7 मिनट तक चला लें।

अब पैन में मैकरोनी, फ्राई की हुई सब्जियां और थोड़ा सा मैकरोनी का उबला हुआ पानी डालकर अच्छी तरह सभी चीजों को एक बार मिला लें।

अब आखिर में मैकरोनी में टमाटर केचअप मिलाकर सभी चीजों को एक बार दोबारा मिला लें। आपकी देसी तड़का मैकरोनी (Masala Macaroni ) बनकर तैयार है। इसे गरमा गरम सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।