24 घण्टे ऑनलाइन

मछ्ली खाने के है शौकीन, तो बनाए मसाला फिश फ्राई

आप मछली खाने के शौकीन हैं तो आपको यकीनन मसाला फिश फ्राई (Masala Fish Fry) पसंद आएगी। यह फिश फ्राई खाने में इतनी लजीज होती है कि इसे आप एक बार खाकर दोबारा जरूर खाना चाहेंगे। आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे…

24GhanteOnline
August 18, 2025
1 min read

आप मछली खाने के शौकीन हैं तो आपको यकीनन मसाला फिश फ्राई (Masala Fish Fry) पसंद आएगी। यह फिश फ्राई खाने में इतनी लजीज होती है कि इसे आप एक बार खाकर दोबारा जरूर खाना चाहेंगे। आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में-

मसाला फिश फ्राई (Masala Fish Fry) बनाने की सामग्री

फिश- 3 मध्‍यम आकार की और चीरा लगाई हुई

नारियल तेल- 3 से 5 चम्‍मच

कड़ी पत्‍ता- मुठ्ठीभर

मिर्च- पावडर- 1 चम्‍मच

कशमीरी मिर्च पावडर- 2 चम्‍मच

अदरक लहसुन पेस्‍ट- 1 चम्‍मच

गरम मसाला पावडर- 2 चम्‍मच

हल्‍दी पावडर- 1 चम्‍मच

नमक- स्‍वादानुसार

नींबू का रस- 1 से 2 चम्‍मच

मसाला फिश फ्राई (Masala Fish Fry) बनाने कि विधि

सबसे पहले सभी मैरीनेशन वाली सामग्रियों को एक साथ मिक्‍स कर के पेस्‍ट बना लें। फिर इन्‍हें मछली पर अच्‍छी तरह से लगा दें। फिर इसे 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड दें।

अब एक पैन में नारियल तेल गरम करें, उसमें मछली को रखें और ढक्‍कन ढक दें। फिर इसे 7 से 8 मिनट तक पकाएं। फिर इसे दूसरी ओर पलट दें और फिर पकाएं।

ऊपर से कड़ी पत्‍ते डालें और गैस बंद कर दें। अब इसे गर्मागर्म सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।