आ रही मारुति की पहली 7 सीटर इलेक्ट्रिक कार, Kia Carens EV की बढ़ी टेंशन
Maruti सुजुकी ने अगले साल के लिए कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना बनाई है, जिनमें e Vitara इलेक्ट्रिक SUV भी शामिल है. आने वाली रेंज में flex-fuel से चलने वाली Fronx कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर, Brezza फेसलिफ्ट और एक…
Maruti सुजुकी ने अगले साल के लिए कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना बनाई है, जिनमें e Vitara इलेक्ट्रिक SUV भी शामिल है. आने वाली रेंज में flex-fuel से चलने वाली Fronx कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर, Brezza फेसलिफ्ट और एक इलेक्ट्रिक फैमिली कार (कोडनेम- Maruti YMC) भी होगी. YMC भारत में कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी और यह Kia Carens Clavis EV को टक्कर देगी. कंपनी की प्रोडक्ट लाइन-अप में नई Maruti इलेक्ट्रिक MPV को Ertiga और XL6 से ऊपर रखा जाएगा.
Maruti YMC क्या उम्मीद करें?
नई Maruti इलेक्ट्रिक MPV की आधिकारिक लॉन्च तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन इसके 2026 के अंत तक आने की उम्मीद है. इसका प्रोडक्शन सितंबर 2026 से शुरू हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह MPV 27PL स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म के एक वेरिएंट पर बनेगी, जिस पर आने वाली Maruti e Vitara भी बनी है.
पावरट्रेन की बात करें तो Maruti YMC में e Vitara वाली 49kWh और 61kWh बैटरी पैक दिए जा सकते हैं. यह इलेक्ट्रिक SUV छोटे बैटरी पैक के साथ करीब 343 किमी (WLTP) और बड़े बैटरी पैक के साथ 543 किमी (ARAI) की रेंज दे सकती है.
Maruti EV चार्जिंग नेटवर्क
इंडो-जापानी ऑटोमेकर ने देशभर में 1,100 से ज्यादा शहरों में 2,000 से अधिक चार्जिंग स्टेशन लगाए हैं. कंपनी का लक्ष्य 2030 तक अपने डीलर्स और चार्जिंग प्वाइंट ऑपरेटर्स (CPOs) के साथ मिलकर 1 लाख से ज्यादा EV चार्जिंग प्वाइंट्स का नेटवर्क बनाना है.
इसके अलावा, Maruti Suzuki ने e Vitara लॉन्च से पहले e for me मोबाइल ऐप भी पेश किया है. यह ऐप Apple App Store और Google Play Store पर उपलब्ध है. इस ऐप के जरिए यूजर्स Maruti Suzuki के चार्जिंग स्टेशनों और पार्टनर नेटवर्क के चार्जिंग प्वाइंट्स को एक्सेस कर सकते हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
