24 घण्टे ऑनलाइन

सिर्फ इतने में मिल रही Maruti WagonR, सस्ते में बढ़िया मौका!

गाड़ी तो खरीदना चाहते हैं लेकिन आपका बजट सिर्फ 2 लाख रुपए है? तो परेशान होने की जरूरत नहीं. हम आज आप लोगों के लिए एक ऐसी गाड़ी ढूंढकर लाए हैं जो आपके इस बजट में आसानी से फिट हो जाएगी. इस कीमत में आपको नई तो नहीं लेकिन…

24GhanteOnline
November 25, 2025
2 min read

गाड़ी तो खरीदना चाहते हैं लेकिन आपका बजट सिर्फ 2 लाख रुपए है? तो परेशान होने की जरूरत नहीं. हम आज आप लोगों के लिए एक ऐसी गाड़ी ढूंढकर लाए हैं जो आपके इस बजट में आसानी से फिट हो जाएगी. इस कीमत में आपको नई तो नहीं लेकिन Second Hand Car जरूर मिल जाएगी. इस प्राइस रेंज में आपको Maruti Suzuki WagonR मिल जाएगी, बहुत से ऐसे प्लेटफॉर्म्स हैं जहां बहुत ही कम कीमत में Used Cars बेची जाती हैं.

Maruti Suzuki WagonR है कितनी पुरानी?

स्पिनी पर जानकारी के अनुसार, इस गाड़ी का 2012 LXi CNG मॉडल 1.70 लाख रुपए में बेचा जा रहा है. ये गाड़ी इस कीमत में दिल्ली के रोहिणी इलाके में मिल रही है, जैसा कि आप जानते हैं कि दिल्ली में पेट्रोल कार को 15 साल तक आराम से चलाया जा सकता है. ऐसे में अगर आप आज इस कार को खरीदते हैं तो आप 2027 तक इस कार को चला पाएंगे. मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध इस कार को 83000 किलोमीटर चलाया जा चुका है.

2014 Maruti WagonR 1.0 LXI CNG

Cars24 पर जानकारी के मुताबिक, WagonR का 2014 1.0 LXI CNG मॉडल 1.95 लाख रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध है, इस कीमत में ये कार नोएडा सेक्टर 18 में मिल रही है. मैनुअल ट्रांसमिशन वाली इस कार को 89518 किलोमीटर चलाया जा चुका है.

Maruti Suzuki WagonR 1.0

OLX पर जानकारी के अनुसार, इस गाड़ी का 2014 मॉडल 1.87 लाख रुपए में बेचा जा रहा है. ये कार हरियाणा रजिस्ट्रेशन के साथ मिल रही है. मैनुअल ट्रांसमिशन वाली इस गाड़ी को 82425 किलोमीटर चलाया जा चुका है.

Maruti Suzuki WagonR Price in India

मारुति सुजुकी की नई वैगनआर की कीमत 4 लाख 98 हजार रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है, ये दाम इस कार के बेस वेरिएंट का है. वहीं, अगर इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट की बात करें तो इसके लिए आपको 6 लाख 94 हजार 900 रुपए (एक्स शोरूम) में खरीदा जा सकता है.

ध्यान दें

ये खबर केवल जानकारी के लिए है, ऊपर बताई गई किसी भी यूज्ड कार को खरीदने से पहले खुद डॉक्यूमेंट्स को वेरिफाई करें. बिना डॉक्यूमेंट्स को वेरिफाई किए पेमेंट करने की गलती न करें.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…