विवाहिता से चलती गाड़ी में सात दरिंदों ने किया गैंगरेप, 11 दिन तक करते रहे हैवानियत
राजस्थान के अलवर जिले के बगड़ तिराया थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ चलती गाड़ी में सात दरिंदों ने गैंगरेप (Gang Rape) किया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को 11 दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ बारी-बारी…
राजस्थान के अलवर जिले के बगड़ तिराया थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ चलती गाड़ी में सात दरिंदों ने गैंगरेप (Gang Rape) किया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को 11 दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म करते रहे। पीड़िता घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाने थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया।
ऐसे में पीड़िता और उसके परिजन कोर्ट पहुंचे। फिर कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुई। पीड़िता ने बताया कि वो 25 अप्रैल 2025 की रात करीब 9 बजे शौच के लिए बाहर गई थी। इस दौरान बोलेरो में सवार करीब सात लोगों ने उसको बंधक बना लिया। आरोपी जबरन उसको पनियाला रोड के पास ले गए। वहां गाड़ी में ही सभी आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे 11 दिन तक बंधक बनाकर रखा और लगातार दुष्कर्म (Gang Rape) करते रहे। इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। 11 दिन बाद आरोपी उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।
इसके बाद किसी तरह से पीड़िता अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग खासे डर गए। फिर कुछ समय बाद परिवार के लोग और पीड़िता घटना की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया और पीड़िता को उल्टा भगा दिया।
ऐसे में पीड़िता और उसके परिजनों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर 2 जून 2025 को पुलिस ने मामला दर्ज किया, लेकिन आरोपी अभी फरार हैं। वहीं पीड़िता न्याय के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
