24 घण्टे ऑनलाइन

मार्क जुकरबर्ग मुश्किलों में फंसे, घर में कर रहे थे ये ‘गैरकानूनी' काम

फेसबुक और मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान पर पालो ऑल्टो स्थित अपने आलीशान घर में बिना अनुमति के एक स्कूल चलाने का आरोप…

24GhanteOnline
November 8, 2025
2 min read

फेसबुक और मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान पर पालो ऑल्टो स्थित अपने आलीशान घर में बिना अनुमति के एक स्कूल चलाने का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्कूल शहर के जोनिंग नियमों का उल्लंघन करता था और प्रशासन ने अरबपति को विशेष रियायत दी।

कैंपस में चलता था बिना अनुमति का स्कूल


वायर्ड (Wired) की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) और प्रिसिला चान के पास कैलिफोर्निया के क्रिसेंट पार्क इलाके में 11 प्रॉपर्टी हैं, जिनमें से पांच आपस में जुड़ी हुई हैं। इन्हीं घरों में 2021 के आसपास ‘बिकेन बेन स्कूल’ नाम से एक निजी स्कूल चलाया जा रहा था। बताया गया कि यह स्कूल जुकरबर्ग परिवार की मुर्गी के नाम पर रखा गया था। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्कूल में करीब 30 छात्र तक पढ़ते थे। यह स्कूल पूरी तरह से रेसिडेंशियल जोन में चल रहा था, जहां ऐसे संस्थानों की अनुमति नहीं होती।

वायर्ड (Wired) की रिपोर्ट के अनुसार, मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg)  और प्रिसिला चान के इस स्कूल संचालन को लेकर स्थानीय निवासियों ने शहर प्रशासन को कई शिकायतें भेजीं, जिनमें कहा गया कि जुकरबर्ग को “विशेष छूट” दी जा रही है। एक नाराज पड़ोसी ने ईमेल में लिखा, आपने हमारा भरोसा नहीं जीता है। इस प्रॉपर्टी ओनर की अच्छी नीयत पर निर्भर कोई भी समाधान पहले से ही असफल है। निवासियों ने स्कूल के अलावा लगातार निर्माण कार्य, सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी और बढ़ते ट्रैफिक को लेकर भी असंतोष जताया। कई पड़ोसियों ने इसे दुनिया के सबसे प्रसिद्ध टेक अरबपति के पड़ोस में असहनीय जीवन बताया।

रिपोर्ट के अनुसार, पालो ऑल्टो प्रशासन ने किसी भी पक्षपात के आरोप से इनकार किया। शहर के प्रवक्ता ने कहा कि जोनिंग और सुरक्षा से जुड़े सभी नियम समान रूप से लागू किए जाते हैं, चाहे प्रॉपर्टी किसी की भी हो। प्रशासन के मुताबिक, मार्च 2025 में जुकरबर्ग परिवार को बिना परमिट वाला स्कूल 30 जून तक बंद करने का निर्देश दिया गया था।

हालांकि, वायर्ड की रिपोर्ट बताती है कि जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) के प्रवक्ता ने दावा किया कि स्कूल बंद नहीं हुआ, बल्कि किसी और जगह शिफ्ट कर दिया गया। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि स्कूल अब कहां संचालित हो रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।