ट्रेन, मेट्रो और बस… अब इस 1 नेविगेशन ऐप में पाएं सारी जानकारी, Google Maps से है मुकाबला
MapMyIndia के स्वदेशी और पॉपुलर Mappls Navigation App का इस्तेमाल करते हैं तो अब आप लोगों को इस ऐप में पहले से ज्यादा फीचर्स मिलेंगे. अब ये ऐप केवल नेविगेशन तक ही सीमित नहीं है, कंपनी ने इस ऐप में कुछ ऐसे नए फीचर्स को…

MapMyIndia के स्वदेशी और पॉपुलर Mappls Navigation App का इस्तेमाल करते हैं तो अब आप लोगों को इस ऐप में पहले से ज्यादा फीचर्स मिलेंगे. अब ये ऐप केवल नेविगेशन तक ही सीमित नहीं है, कंपनी ने इस ऐप में कुछ ऐसे नए फीचर्स को जोड़ा है जो आप लोगों के बेहद ही काम आएंगे. Google Maps को टक्कर देने वाले Mappls ऐप का इस्तेमाल अब आप नेविगेशन के अलावा मेट्रो, बस और ट्रेन से जुड़ी जानकारी लेने के लिए भी कर पाएंगे. इसका मतलब ये हुआ कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट की भी जानकारी आपको इस ऐप के जरिए आसानी से मिल जाएगी.
इन शहरों में रोलआउट हुआ फीचर
ये ऐप (Mappls Navigation App) यात्रियों को स्टेशन, स्टॉप और इंटरचेंज ऑप्शन ढूंढने में मदद करेगा जिससे कि लोगों को यात्रा के दौरान किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो और लोग अपने सफर को बेहतर तरीके से प्लान कर पाएं. ये नया फीचर अभी दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई जैसे कई बड़े शहरों में यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है. पुणे, अहमदाबाद, कोलकाता और जयपुर जैसे दूसरे शहरों में भी इन रूट्स को एक्सेस किया जा सकता है.
iOS या Android: सबसे पहले किसे मिला फीचर?
कंपनी ने इस नए फीचर को सबसे पहले iOS और वेब प्लेटफॉर्म के लिए लॉन्च किया है, जल्द इस फीचर को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी शुरू किए जाने का प्लान है. इस नए फीचर को ऐप में जोड़ने के पीछे कंपनी का मकसद बस इतना सा है कि लोगों को पता चले कि वह अलग-अलग तरह के ट्रांसपोर्ट से कैसे जा सकते हैं, इस नए फीचर के आने सो लोगों को ट्रैवल के दौरान काफी आसान होगी.
यह अपडेट मौजूदा ऐप टूल्स जैसे टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और रियल-टाइम ट्रैफिक अलर्ट के साथ काम करता है. बस और ट्रेन के शेड्यूल तक आसान एक्सेस देकर, कंपनी को उम्मीद है कि ज़्यादा लोग प्राइवेट कारों के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट चुनेंगे.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
