24 घण्टे ऑनलाइन

हिमस्खलन के कारण दबे श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं: धामी

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा है कि चमोली जिले में माणा गांव के निकट सीमा सड़क संगठन द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन के कारण कई मजदूर दब गये हैं। मुख्यमंत्री…

24GhanteOnline
February 28, 2025
2 min read

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा है कि चमोली जिले में माणा गांव के निकट सीमा सड़क संगठन द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन के कारण कई मजदूर दब गये हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा है कि मजदूरों को निकालने के लिए सभी एजेन्सियों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
श्री धामी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा , “ जनपद चमोली में माणा गांव के निकट बीआरओ द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। आईटीबीपी, बीआरओ और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।”

उत्तराखंड: माणा चौकी के पास भारी हिमस्खलन में दबे 57 मजदूर, 10 को बाहर निकाला


इस बीच जिलाधिकारी डॉक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि ग्लेशियर टूटने का समाचार मिलते ही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सीमा सड़क संगठन और प्रशासन की टीम घटनास्थल की ओर भेजी गयी हैं। अभी तक किसी जनहानि की जानकारी नहीं है।

भारी बारिश और हिमपात के कारण घटनास्थल से संचार सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। मजदूर सीमा चौकियों तक रसद ले जाने के कार्यों में लगे थे। इनमें से कई श्रमिकों के फंसने की सूचना है। इस घटना में किसी जनहानि की अभी कोई सूचना नहीं मिल पा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें