कोहरे का कहर! हाइवे पर टकरा गए कई वाहन, मच गई चीख-पुकार
करनाल। हरियाणा के करनाल में नेशनल हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा (Vehicles Collided) गए। हाइवे पर विजिबिलिटी काफी कम होने की वजह से ये घटना हुई। सूचना के बाद पुलिस की टीमें मौके पर…
करनाल। हरियाणा के करनाल में नेशनल हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा (Vehicles Collided) गए। हाइवे पर विजिबिलिटी काफी कम होने की वजह से ये घटना हुई। सूचना के बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और क्रेन की मदद से वाहनों को साइड में किया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि कई वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा नेशनल हाइवे झंझाडी फ्लाईओवर पर हुआ। घने कोहरे (Fog) की वजह से विजिबिलिटी काफी कम थी। इसी वजह से करनाल नेशनल हाइवे पर एक-एक कर 8 से 10 वाहन आपस में टकरा (Vehicles Collided) गए। इससे वाहनों में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर मदद शुरू की। इस घटना के बाद हाइवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई।
लोगों ने घटना के बारे में सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात बहाल किया।
लोगों का कहना है कि कोहरा काफी घना था। इस दौरान सड़क पर आगे चल रहे वाहन का अचानक ब्रेक लगा, जिससे पीछे चल रहे वाहनों को संभलने का मौका नहीं मिला और कई वाहन आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सभी लोग सुरक्षित हैं। हादसे के कारण वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा दिया है। हादसे में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
