बॉर्डर पर भारत-पाक टेंशन के चलते रेलवे का एलान, इन ट्रेनों को किया रद्द
भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच ‘ब्लैकआउट’ के कारण राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में कई रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि ‘ब्लैकआउट’ और आपातकालीन परिस्थितियों के कारण रेल यातायात…
भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच ‘ब्लैकआउट’ के कारण राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में कई रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि ‘ब्लैकआउट’ और आपातकालीन परिस्थितियों के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। कई रेलगाड़ियां रद्द की गई हैं तो कई अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे में भगत की कोठी-बाड़मेर, बाड़मेर-भगत की कोठी, मुनाबाव–बाड़मेर व बाड़मेर-मुनाबाव रेल सेवा 9 मई को रद्द रहेगी।
इसी तरह, जोधपुर-दादर एक्सप्रेस रेल सेवा जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 3 घंटे की देरी से चल रही है। कई और रेलगाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित है।
वहीं, जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से रवाना होगी। शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 14864 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा शुक्रवार को जोधपुर से अपने निर्धारित समय 08:25 बजे के स्थान पर तीन घंटे की देरी से 11:25 बजे प्रस्थान करेगी।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के साथ सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण राजस्थान के सीमावर्ती जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर व गंगानगर जिले ‘अलर्ट’ पर हैं।
राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में रेड अलर्ट जारी
गौरतलब है कि, भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए गुरुवार को राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में प्रशासन ने 'रेड अलर्ट' जारी कर दिया है। गंगानगर जिले में पुलिस ने 'रेड अलर्ट' जारी करते हुए नागरिकों से घरों में रहने और लाइटें बंद करने को कहा गया था। पुलिस ने 'एक्स' पर लिखा,' रेड अलर्ट है, सभी अपने-अपने घरों में रहें, सभी तरह की लाइट बंद रखें।”
जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने एक बयान में ब्लैकआउट के दौरान इनवर्टर और जनरेटर द्वारा जलाई जाने वाली लाइटें भी बंद रखने की अपील की। बाड़मेर में रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार, जिला कलेक्ट्रेट सहित अन्य स्थानों पर लगातार पांचवीं बार सायरन बजा। जैसलमेर शहर में ब्लैकआउट का सायरन बजा। लोगों ने अपने घरों की लाइटें बंद कर दीं।
सूत्रों ने बताया कि जैसलमेर में ब्लैकआउट के साथ ही धमाके भी हुए। यह धमाके जैसलमेर-पोकरण में पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमले की वजह से हुए। बीकानेर में भी पूरी तरह ब्लैकआउट रहा।
IPL अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला
जिला मजिस्ट्रेट नम्रता वृष्णि ने बीकानेर तहसील में भी ब्लैकआउट के आदेश जारी किए हैं। अगले आदेश तक ब्लैकआउट जारी रहेगा। जोधपुर के जिला कलेक्टर निर्देशानुसार ब्लैक आउट तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है।
जोधपुर के जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा, “सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे सभी प्रकार के प्रकाश स्रोतों को तुरंत बंद कर दें और निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें।”
जैसलमेर में रातभर सुनाई दी धमाकों की आवाज
राजस्थान के सीमावर्ती जैसलमेर में गुरुवार रात भीषण धमाकों की आवाज सुनी गई। उल्लेखनीय है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मिसाइल हमले किए। इसके बाद भारत व पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला
तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…
30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन
नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…
पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…
एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…
