24 घण्टे ऑनलाइन

पूर्वोत्तर में आफत की बारिश, पांच मकान और एक होटल ढहने से कई लोगों की मौत

देश के पूर्वोत्तर राज्यों में मॉनसून ने समय से पहले दस्तक देकर भीषण तबाही मचाई है। तेज बारिश (Heavy Rain) के कारण भूस्खलन और भारी जल भराव की देखने को मिला है। कुछ जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति नजर आ रही हैं। इस बीच दक्षिणी…

24GhanteOnline
May 31, 2025
2 min read

देश के पूर्वोत्तर राज्यों में मॉनसून ने समय से पहले दस्तक देकर भीषण तबाही मचाई है। तेज बारिश (Heavy Rain) के कारण भूस्खलन और भारी जल भराव की देखने को मिला है। कुछ जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति नजर आ रही हैं। इस बीच दक्षिणी मिजोरम में भूस्खलन के कारण कुछ मकान और एक होटल के ढहने की खबर है। इस हादसे के बाद कई लोगों की मौत और मलबे में दबे होने की आशंका जतायी जा रही है।

पीटीआई के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी मिजोरम के लॉन्ग्टलाई कस्बे में भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण हुए भूस्खलन के कारण पांच मकान और एक होटल ढह जाने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे लॉन्ग्टलाई के बाजार वेंग और चांदमारी इलाकों के सीमावर्ती इलाके में हुई, जब भूस्खलन के कारण मकान और होटल क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने बताया कि होटल में ठहरे म्यांमार के कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं।

मिजोरम के अलावा, पूर्वोत्तर के असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में बीते 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) देखने को मिली है। जिसके चलते जल भराव की समस्या देखने को मिली है। असम की सरकार ने स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के लिए भी आकस्मिक छुट्टी की घोषणा की है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…