24 घण्टे ऑनलाइन

मनु भाकर पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में बेहद करिबियों की मौत

भारत की स्टार शूटर मनु भाकर (Manu Bhaker) को दो दिन पहले ही राष्ट्रपति से खेल रत्न पुरस्कार (Khel Ratna Awards) मिला था। अब उनके घर में बेहद दुखद घटना घटी है। दरअसल, एक सड़क दुर्घटना में उनके मामा और नानी की मौत हो गई…

24GhanteOnline
January 19, 2025
3 min read

भारत की स्टार शूटर मनु भाकर (Manu Bhaker) को दो दिन पहले ही राष्ट्रपति से खेल रत्न पुरस्कार (Khel Ratna Awards) मिला था। अब उनके घर में बेहद दुखद घटना घटी है। दरअसल, एक सड़क दुर्घटना में उनके मामा और नानी की मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, महेंद्रगढ़ बाइपास रोड पर दोनों स्कूटी से जा रहे थे। तभी एक ब्रेजा गाड़ी ने जोर की टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों की मौके पर ही जान चली गई। चरखी दादरी में हुई इस दुर्घटना के तुरंत बाद ब्रेजा गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली वो घटना स्थल पर पहुंच गई। उसने मनु भाकर (Manu Bhaker) के मामा और नानी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। बता दें उनके मामा की उम्र अभी 50 साल थी, वहीं नानी 70 साल की थीं।

ड्यूटी पर जा रहे थे मनु भाकर (Manu Bhaker) के मामा


मनु भाकर (Manu Bhaker) के मामा युद्धवीर सिंह रोडवेज में चालक थे। उनका घर महेंद्रगढ़ बाइपास पर ही है। वो सुबह ड्यूटी के लिए स्कूटी से निकले थे। मनु की नानी सावित्री देवी को पास में ही लोहारू चौक पर मौजूद छोटे बेटे के घर जाना था। इसलिए स्कूटी पर वो भी साथ में निकल गईं। जैसे ही दोनों कलियाणा मोड़ के पास पहुंचे, उन्हें सामने से एक ब्रेजा कार आती हुई दिखाई दी।

कार गलत साइड से आ रही थी और उसकी स्पीड काफी तेज थी। इसलिए कार चालक कंट्रोल नहीं कर सका और उसने मनु भाकर के मामा की स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी पर सवार मनु के मामा और नानी सड़क पर गिरकर घायल हो गए और कार सड़क के किनारे पलट गई। ये टक्कर इतनी जानलेवा थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ओलंपिक खेलना चाहती थीं मनु (Manu Bhaker) की नानी


मनु भाकर (Manu Bhaker) ने पेरिस ओलंपिक ने दो मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। एक ही ओलंपिक में ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय एथलीट बनी थीं। लेकिन उनकी नानी सावित्री देवी भी खेल के मामले मे उनसे कम नहीं थी। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीते थे। उनका सपना था कि वो ओलंपिक में खेलें लेकिन घर से कभी सपोर्ट नहीं मिला।

मनु भाकर, डी गुकेश समेत इन 4 को खेल रत्न…, 32 ख‍िलाड़‍ियों को म‍िला अर्जुन पुरस्कार


बता दें मनु को अपनी नानी और मामा से बेहद प्यार था। वो पदक जीतकर भारत लौटने के बाद उनके घर गई थीं। उन्हें अपनी नानी के हाथ का बाजरे और मक्के की रोटी काफी पसंद थी। इसका खुलासा खुद मनु की नानी ने किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।