24 घण्टे ऑनलाइन

अभिनेता मनोज कुमार ने दुनिया को कहा अलविदा, 87 साल की उम्र में हुआ निधन

बॉलीवुड एक्टर और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार ने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर मनोज कुमार (Actor Manoj Kumar) ने शुक्रवार की सुबह कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोज कुमार ( Manoj…

24GhanteOnline
April 4, 2025
1 min read

बॉलीवुड एक्टर और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार ने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर मनोज कुमार (Actor Manoj Kumar) ने शुक्रवार की सुबह कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

मनोज कुमार ( Manoj Kumar) के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। तमाम फैंस और सेलेब्स दिग्गज अभिनेता के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं।

एक्टर मनोज कुमार (Manoj Kumar) कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। मनोज कुमार (Manoj Kumar) को उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे। वे बॉलीवुड के ‘भारत कुमार’ के नाम से फेमस थे।

भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए मनोज कुमार ( Manoj Kumar) को 1992 में पद्म श्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।