24 घण्टे ऑनलाइन

लेफ्ट को लेकर मणिशंकर अय्यर की भविष्यवाणी, कांग्रेस में आया भूचाल

केरल के मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर (Mani Shankar Aiyar) की भविष्यवाणी से पार्टी के अंदर ही भूचाल आ गया है। कांग्रेस के सीनियर लीडर मणिशंकर अय्यर ने दावा किया कि केरल में CPIM नेता पिनराई विजयन एक…

24GhanteOnline
February 16, 2026
2 min read
लेफ्ट को लेकर मणिशंकर अय्यर की भविष्यवाणी, कांग्रेस में आया भूचाल

केरल के मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर (Mani Shankar Aiyar) की भविष्यवाणी से पार्टी के अंदर ही भूचाल आ गया है। कांग्रेस के सीनियर लीडर मणिशंकर अय्यर ने दावा किया कि केरल में CPIM नेता पिनराई विजयन एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। ये दावा तब किया गया है जब कांग्रेस राज्य में 10 साल का सूखा खत्म करने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस लीडर मणिशंकर अय्यर (Mani Shankar Aiyar) के बयान पर कांग्रेस लीडर उदित राज ने कहा, “मणिशंकर अय्यर कौन हैं? मैं मणिशंकर अय्यर को नहीं जानता। मैं जानता हूं कि एक समय था जब वह कांग्रेस में थे और वह एक सीनियर लीडर थे। उनकी बहुत इज्जत है, लेकिन जहां तक कांग्रेस के बारे में उनके कमेंट की बात है, तो वह इर्रेलेवेंट है।”

उन्होंने मीडिया से आगे कहा कि वह अब कांग्रेसी नहीं हैं… उनके पास कोई पद या कोई पोर्टफोलियो नहीं है। आप उनसे क्यों नहीं पूछते कि वह क्या कह रहे हैं और इसका क्या मतलब है?”

अय्यर का कांग्रेस से लेना देना ही नहीं: पवन खेड़ा 


मणिशंकर अय्यर (Mani Shankar Aiyar) के बयान के बाद मानों कांग्रेस में भूचाल आ गया है। इसके बाद पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट किया है। पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि अय्यर का कांग्रेस से लेना देना ही नहीं है। उन्होंने लिखा कि मणिशंकर अय्यर का पिछले कुछ सालों से कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है। वह पूरी तरह से अपनी पर्सनल हैसियत से बोलते और लिखते हैं।

केरल सीएम को लेकर अय्यर ने क्या कहा?

रविवार को तिरुवनंतपुरम में केरल स्टेट प्लानिंग बोर्ड द्वारा आयोजित ‘विज़न 2031: डेवलपमेंट और डेमोक्रेसी पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस’ में बोलते हुए, अय्यर ने कहा कि केरल, पंचायती राज में भारत का लीडर है। उन्होंने इवेंट में कांग्रेस नेताओं की गैरमौजूदगी की भी आलोचना की। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है पिनराई विजयन एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…